एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुख, हादसे में अब तक 40 लोगों की गई जान

Nepal Plane Crash: नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट से येती एयरलाइंस का विमान पोखरा हवाईअड्डे पर उतरने का प्रयास करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि प्लेन में पहले ही आग लग गई थी.

Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा में रविवार (15 जनवरी) को येती एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नेपाल प्लेन हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. इस दुर्घटना पर भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया ने शोक जताया है. ज्योतिरादित्य सिंधिंया ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नेपाल में हुए दुखद विमान हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ऊं शांति.'

येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के मुताबिक, विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. बताया जा रहा है कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल हादसे की जानकारी लेने के लिए काठमांडू हवाईअड्डे के लिए रवाना हो गए हैं. नेपाल पुलिस ने बताया कि हवा में ही प्लेन में आग लग गई थी और उसी के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

अमेरिकी दूतावास ने किया ट्वीट

नेपाल विमान हादसे पर दुख जताते हुए नेपाल में स्थित अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया है कि पोखरा में दुखद येती एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हम बहुत दुखी हैं. हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. हमें अभी जानकारी नहीं है कि प्लेन पर कोई अमेरिकी नागरिक भी सवार था. हमें पीड़ितों और परिवारों के लिए बहुत दुख है. 

वहीं, इस हादसे पर भारत के शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नेपाल के पोखरा में दुखद विमान दुर्घटना और यात्रियों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. यात्रियों और विमान चालक दल के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने इस विमान हादसे पर एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. उन्होंने कहा कि हादसे वाली जगह पर बचाव और राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है.

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

हादसे के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर नेपाल विमान हादसे का वीडियो वायरल हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भरकर येती एयरलाइंस का प्लेन पोखरा हवाईअड्डे पर उतरने का प्रयास करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पोखरा हवाईअड्डे का इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है.

बताया जा रहा है कि प्लेन के चालक ने तकनीकी खराबी के चलते एटीसी से लैंडिंग परमिशन ली थी. सिविल एविएशन अथॉरिटी के अनुसार, लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थी और इसके बाद प्लेन की क्रैश लैडिंग हो गई.

ये भी पढ़ें:

Nepal Aircraft LIVE Blog: नेपाल प्लेन हादसे में 35 लोगों की मौत, PM दहल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget