एक्सप्लोरर

Prachanda In India: नेपाल के पूर्व पीएम प्रचंड आज आएंगे भारत, जानें क्यों अहम है उनका यह दौरा

Prachanda In India: नेपाल के पूर्व पीएम प्रचंड आज भारत की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं. एक उच्च स्तरीय चीनी प्रतिनिधिमंडल के काठमांडू दौरे के बाद दहल की ये यात्रा हो रही है.

Prachanda In India: नेपाल (Nepal) के पूर्व पीएम और नेपाल के कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन, माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ (Pushpa Kamal Dahal) आज दोपहर दिल्ली (Delhi) आ रहे हैं. प्रचंड के सचिवालय के अनुसार, वह भारत की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं. वह 'बीजेपी को जानो' अभियान के तहत रविवार (17 जुलाई) को बीजेपी मुख्यालय जाएंगे. जहां वह बीजेपी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (J P Nadda) से मुलाकात भी करेंगे. बीजेपी विदेश विभाग के प्रभारी डॉ वी चौथवाले ने कहा कि इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी मुख्यालय जाने से पहले, दहल विदेश मंत्री (Foreign Minister) एस जयशंकर (S Jaishankar) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल (Ajit Doval) सहित अन्य भारतीय नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. हालांकि दहल के सचिवालय का कहना है कि अभी अंतिम क्रार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है.

चीनी प्रतिनिधिमंडल ने किया था काठमांडू का दौरा
एक उच्च स्तरीय चीनी प्रतिनिधिमंडल के काठमांडू दौरे के बाद दहल की ये यात्रा हो रही है. चीनी प्रतिनिधिमंडल ने काठमांडू में नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई दलों के नेताओं से बातचीत की थी. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क विभाग के प्रमुख लियू जियानचाओ के नेतृत्व में, उच्च स्तरीय चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कम्युनिस्ट पार्टी के विभिन्न नेताओं से मुलाकात की और उनसे एकजुट होने का आग्रह किया.

नेपाल में चीन की कोशिशों से भारत सरकार के चिंतित
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक नेपाल में वाम दलों की एकता बनाने के चीनी सरकार के प्रयासों से सरकार का एक वर्ग और सत्तारूढ़ बीजेपी चिंतित हैं.

नेपाल के दो बार पीएम रहे, दहल एक प्रभावशाली कम्युनिस्ट नेता (Communist Leader) हैं, जो भारत में राजनीतिक नेताओं के साथ घनिष्ठ और व्यक्तिगत संबंध रखते हैं.

यह भी पढ़ें: 

Xi Jinping: राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उस स्थान का किया दौरा, जहां उइगर मुसलमानों के नरसंहार का लगता रहा है आरोप

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में राजपक्षे परिवार की कभी बोलती रही तूती, जानें उदय और पतन की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget