एक्सप्लोरर

Earthquake: नेपाल में भूकंप से 6 लोगों की मौत, जानिए नवंबर में दुनियाभर में कहां-कहां कांपी धरती

Delhi NCR Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सिस्‍मोलॉजी के मुताबिक, इस महीने भारत, अफगानिस्तान और दक्षिणी तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Nepal Earthquake: दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत (North India) में 8 नवंबर की देर रात 1.57 बजे भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की गहराई जमीन के अंदर 10 किमी नीचे थी. वहीं, भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6.3 मापी गई. भूकंप का केंद्र नेपाल में था. नेपाल में डेढ़ घंटे में दो झटके महसूस किए गए. भूकंप के कारण यहां डोटी जिले में एक घर गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई है. 

भूकंप के तेज झटके दिल्‍ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश और बिहार में भी महसूस किए गए. नवबंर महीने में भूकंप की यह 10वीं घटना है. नवंबर की शुरुआत से लेकर अबतक दुनियामें भूकंप के झटके दस बार महसूस किए जा चुके हैं. आइए जानते हैं कि इस महीने भूकंप से कहां-कहां धरती कांपी है. 

6 नवंबर को भारत और चीन में भूकंप के झटके

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत तीन जिलों में रविवार (6 नवंबर) की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 17 किमी दूर था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई. इस भूकंप का असर भारत और चीन दोनों देशों में हुआ. इसका केंद्र उत्तरकाशी से 17 किमी दूर  5 किलोमीटर गहराई में था. 

इसके अलावा इसी दिन रात में भी करीब 9.58 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई और इसका असर नेपाल, भूटान और चीन में देखने को मिला. इन जगहों पर भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए.

अफगानिस्तान में भूकंप (7 नवबंर)

अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शान प्रांत में सोमवार (7 नवंबर) की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गयी. भूकंप का केंद्र जुरम जिले में जमीनी सतह से 103 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. बदख्शान प्रांत के फैजाबाद शहर के साथ-साथ ही ताजिकिस्तान के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि, इस भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली थी. 

दक्षिणी तिब्बत के जिजांग में भूकंप (8 नवबंर)

तिब्बत में मंगलवार (8 नवंबर) को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. वहीं, भूकंप के झटके सुबह करीब 4.37 मिनट पर महसूस किए गए. इसका असर पड़ोसी देश चीन और नेपाल में भी देखने को मिला. भूकंप का केंद्र तिब्बत का जिजांग में जमीनी सतह से 100 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कांपी धरती (9 नवबंर)

दिल्ली-NCR के बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी बुधवार (9 नवंबर) की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजीके मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये भूकंप बुधवार सुबह करीब 6.27 बजे आया है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Gujarat Elections: बीजेपी हार्दिक पटेल, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी को उतार सकती है मैदान में, कई विधायकों का कटेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget