एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: NCP नेता नवाब मलिक की बढ़ी मुसीबतें, संपत्ति होगी जब्त, ED को मिली इजाजत

Nawab Malik Case: ईडी का आरोप है कि नवाब मलिक ने हसीना पारकर, सलीम पटेल और सरदार खान के साथ मिलकर गोवा वाला कंपाउंड को कब्जे में लिया था. दिसके बाद कि मलिक की मुश्किलें बढ़ गई है.

Nawab Malik Money Laundering Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके नवाब मलिक और उनके परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार मालिक की और उनके परिवार से जुड़ी संपत्ति जब्त करने की अनुमति प्रवर्तन निदेशालय (ED) को मिल गई है.

ईडी ने इसी साल फरवरी महीने में नवाब मालिक को कथित तौर से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के साथ साजिश रचकर कुर्ला इलाक़े में स्थित 3 एकड़ में फैला गोवा वाला कंपाउंड अपने कब्जे में लेने का आरोप है. इस मामले में अप्रैल के महीने में ईडी ने गोवा वाले कंपाउंड के साथ साथ कुर्ला पश्चिम में तीन फ्लैट, बांद्रा पश्चिम में दो फ्लैट और महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में 147 एकड़ कृषि भूमि को प्रोविजनली अटैच  किया था.  ईडी को इन संपत्तियों को जब्त करने की इजाज़त मिल गई है.

ईडी ने किया यह दावा
जिन संपत्तियों को ईडी ने जब्त किया वो नवाब मालिक, उनके परिवार के सदस्य, सॉलिडस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मालिक इंफ़्रास्ट्रक्चर के नाम पर है. ईडी की टीम अब अपने कानूनी सलाहकारों से बात कर रही है ताकि इन प्रॉपर्टी को जल्दी से अपने कब्जे में ले सके. नवाब मालिक फिलहास जेल कस्टडी में है. उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ईडी का दावा है की हसीना पारकर और उसके साथ काम करने वाला सलीम पटेल और सरदार खान (1993 मुंबई धमाकों का दोषी) और मलिक ने मिल कर साजिश रच कर गोवा वाला कंपाउंड को अपने कब्जे में ले लिया था. यह कंपाउंड मुनिरा प्लंबर नाम की महिला के नाम से हुआ करती थी.

सलीम पटेल पर यह है आरोप 
दावा यह भी है की प्लंबर ने साल 1999 में सलीम पटेल को पॉवर ऑफ अटॉर्नी दी थी जिसमे था की वो उनकी जमीन पर होने वाले अवैध कब्जे को छुड़ाएं लेकिन पटेल ने पारकर के साथ मिलकर इस कंपाउंड को हथिया लिया. पटेल पर आरोप है कि उसने पॉवर ऑफ अटॉर्नी  का गलत इस्तेमाल कर हसीना पारकर के निर्देश पर इस संपत्ति को मलिक की कंपनी सॉलिडस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया.

ईडी ने जांच में पाया की मलिक ने गोवा वाला कंपाउंड को किराए पर दिया था. फिर इसी पैसों का इस्तेमाल कर उन्होंने कुर्ला और बांद्रा में 5 फ़्लैट और उस्मानाबाद में एक कृषि भूमि खरीदी थी.

यह भी पढ़ें-

Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े ने NCP नेता नवाब मलिक के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल
सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल
Xप्लेन: FCRA बिल क्या बला है, जो भारत की मस्जिद-चर्च से लेकर अमेरिका तक हलचल?
FCRA बिल क्या बला है, जो भारत की मस्जिद-चर्च से लेकर US तक हलचल?
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget