एक्सप्लोरर

2019 में इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार 2019 में लोकसभा चुनव लड़ सकते हैं. पवार के पुणे लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के आसार हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन की लिए बैठकें चल रही हैं.

पुणे: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. माना जा रहा है कि पवार पुणे लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन के लिए बैठकें चल रही हैं.

खबर है कि एनसीपी, कांग्रेस पार्टी से पुणे की सीट मांग सकती है. वैसे परंपरागत रूप से पुणे कांग्रेस की सीट रही है और सुरेश कलमाडी वहां से सांसद हुआ करते थे. कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले के आरोप में उनका टिकट कट गया था.

2014 के लोकसभा चुनाव में पुणे से राहुल गांधी के करीबी डॉ विश्वजीत कदम ने चुनाव लड़ा था पर वो हार गए थे. विश्वजीत अभी महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक हैं. पुणे सीट से शरद पवार के लड़ने की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि उन्होंने यहीं से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी.

वैसे एनसीपी प्रमुख शरद पवार 2009 के लोकसभा चुनाव में ही चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने अपनी सीट भी बेटी सुप्रिया सुले के लिए छोड़ दी थी. पार्टी के अंदर उनके चुनाव लड़ने की उठती मांगों के बाद अंत में वो माढ़ा से चुनाव लड़े और उन्होंने जीत भी दर्ज की, लेकिन 2014 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा और राज्यसभा सांसद बने.

ऐसे में शरद पवार का फिर से चुनाव लड़ना दिलचस्प होगा. 2019 की चुनावी लड़ाई को देखते हुए और तीसरे मोर्चे की संभावना के मद्देनजर भी उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं. इस खबर पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष का कहना है कि पुणे की सीट एनसीपी को देने की अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि पुणे सीट के बारे में अभी चर्चा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी चेतावनी को दरकिनार कर भारत ने रूस से खरीदे 5 एस- 400, अंतरिक्ष सहयोग पर भी हुआ समझौता ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्र की पिटाई, राज्यपाल मलिक ने कहा- सुरक्षा दे योगी सरकार देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget