एक्सप्लोरर

Cruise Drugs Case: आर्यन खान को NCB की SIT का समन, आज ही पूछताछ के लिए बुलाया

Aryan Khan Summon By NCB SIT: आर्यन खान को NCB की SIT का समन, आज ही पूछताछ के लिए बुलाया

Aryan Khan Summon By NCB SIT: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी की एसआईटी ने समन भेजा है. एसआईटी ने आर्यन खान को आज ही ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. एनसीबी विशेष जांच टीम जिन 6 मामलों की जांच कर रही है, उनमें जितने भी आरोपी हैं, सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. इसी कड़ी में आज आर्यन खान को समन किया गया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आर्यन एनसीबी की एसआईटी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं.

एनसीबी की एसआईटी ने नवाब मलिक के दामाद समीर खान को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है. जिन छह मामलों की जांच एसआईटी कर रही है, उनसे जुड़े सभी लोगों को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. एनसीबी की ये टीम क्रूज़ पर भी गई थी और क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया था.

ड्रग्स मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी अरबाज़ मर्चेंट को भी एनसीबी की एसआईटी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया. एजेंसी ने कहा है कि अरबाज़ मर्चेंट और अचित कुमार पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस पहुंचे हैं. 

ज़मानत पर बाहर हैं आर्यन खान

आपको बता दें कि आर्यन खान इस वक्त ड्रग्स मामले में ज़मानत पर बाहर हैं. उन्हें एनसीबी ने 2 अक्टूबर की रात कॉर्डेलिया क्रूज़ से हिरासत में लिया था और अगले दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. 

जमानत के लिए लगाई गई हैं ये शर्तें

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत देते हुए 14 शर्तें लगाई हैं. इसके मुताबिक, आर्यन खान ड्रग्स गतिविधियों के समान किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे, जिनके आधार पर NCB द्वारा अपराध दर्ज किया गया है. आर्यन बिना इजाज़त देश नहीं छोड़ेंगे. 

कोर्ट ने ये भी कहा है कि पासपोर्ट को तत्काल विशेष अदालत को सौंपा जाए. गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. अभियुक्त किसी भी प्रकार के मीडिया में विशेष गणना से पहले लंबित कोई बयान नहीं देगा. अगर उन्हें मुंबई से बाहर यात्रा करनी है, तो जांच अधिकारी को अपना यात्रा कार्यक्रम देना होगा. 

बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन को हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच NCB मुंबई कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है.

UP Election 2022: संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया तो गठबंधन पर पड़ सकता है असर

Rahul Gandhi ने मोदी सरकार को घेरा, ट्वीट कर पूछा- कहां गए जो कहते थे अच्छे दिन आ रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget