एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला किसी स्थानीय मुखबिर की दी हुई सूचना का नतीजा था? CRPF ने दिए जांच के आदेश

खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक नक्सलियों ने अब आतंकवादियों से भी हथियार देने शुरू कर दिए हैं और सीमा पार से हथियार दिए जाने की किसी भी पेशकश का फायदा उठाते हैं. इसके अलावा जब भी उनके पास हथियार कम पड़ते हैं पुलिस बल पर हमला कर हथियार लूट लेते हैं.

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में हुआ नक्सली हमला किसी स्थानीय मुखबिर की दी हुई सूचना का नतीजा था? सीआरपीएफ ने इस बाबत पूरे मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही नक्सली अब आतंकवादियों से भी हथियार लेने में परहेज नहीं कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में हुए बड़े नक्सली हमले के चलते 22 जवानों की जान चली गई और इसके चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी असम से अपना चुनावी दौरा रद्द कर छत्तीसगढ़ जाना पड़ा. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों को श्रद्धांजलि दी और स्थानीय अधिकारियों समेत आला अधिकारियों से के साथ बैठक कर नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जाने के निर्देश भी दिए. केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि घायलों की इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए. इस बीच सीआरपीएफ मुख्यालय में इस पूरे मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं.

सीआरपीएफ अपनी आंतरिक्त जांच के जरिए जानना चाहता है कि पूरे मामले में चूक कहां हुई. इसके लिए सीआरपीएफ का एक वरिष्ठ अधिकारी जल्दी घटनास्थल पर जाकर तत्वों की जांच करेगा और यह जानने की कोशिश करेगा कि यह किसी काली भेड़ की दी हुई सूचना तो नहीं थी या फिर ऑपरेशन के दौरान उठाए गए किसी गलत कदम का खामियाजा.

संभवत मिल गई थी ऑपरेशन की सूचना

सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से सुरक्षाबलों को घेरा गया और गांव के मकानों को खाली कर इसमें नक्सलियों को हथियारों के साथ बैठाया गया उससे साफ जाहिर होता है कि नक्सलियों को सुरक्षाबलो द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन की संभवत सूचना मिल गई थी. यही कारण है कि नक्सली अपनी तरफ से पूरी तरह से तैयार थी और उन्होंने बाकायदा सुरक्षाबलों को कहां घेरना है और कैसे मारना है इसकी एक पूरी रचना भी तैयार की थी.

सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों द्वारा किए गए सबसे बड़े दंतेवाड़ा हमले की जांच के दौरान भी यह बात सामने आई थी कि स्थानीय मुखबिरी के चलते ही फोर्स को नुकसान उठाना पड़ा था. जांच के दौरान पता चला था कि सीआरपीएफ की टीम का एक वायरलेस खुला रह गया था जिसे सुनकर स्थान ने मुखबिर ने नक्सलियों तक सूचना पहुंचा दी थी और जिसके चलते नक्सलियों ने 89 जवानों की हत्या कर दी थी.

जवानों के नौ हथियार भी लूटे

सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि नक्सलियों ने मारे गए जवानों के नौ हथियार भी लूट लिए हैं. इनमें सात एके 47 राइफल और एक एलएमजी भी शामिल है. सूत्रों के मुताबिक यह देखा गया है कि अब नक्सली हथियार लेने के लिए देश के बाहरी मौजूद देश विरोधी शक्तियों से भी हाथ मिलाने में परहेज नहीं कर रहे हैं.

ध्यान रहे कि छत्तीसगढ़ में शनिवार को हुए नक्सली हमले में सुरक्षा बलों के 22 जवान मारे गए थे और इस दौरान 15 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है लेकिन नक्सली अपने ज्यादातर साथियों को ट्रैक्टर मे लाद कर ले भी गए फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

बीजापुर मुठभेड़: गलत खुफिया जानकारी बनी 22 जवानों के लिए काल, नक्सलियों ने 'U फॉर्मेशन' में सुरक्षाबलों को घेरा- सूत्र

Corona in India: देश में कोरोना ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़े, पहली बार एक दिन में एक लाख नए मामले दर्ज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
अपने ही विभाग से 99 लाख की सब्सिडी लेकर विवादों में घिरे मोदी के मंत्री भागीरथ चौधरी, विपक्ष ने उठाए सवाल तो जानें क्या बोले?
99 लाख की सब्सिडी लेकर विवादों में घिरे मोदी के मंत्री, सवाल उठा तो जानें क्या दिया जवाब?
लाल किला आतंकी हमला केस में NIA का कार्रवाई आगे बढ़ी, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में तीन और आरोपियों को जोड़ा
लाल किला आतंकी हमला केस में NIA का कार्रवाई आगे बढ़ी, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में तीन और आरोपियों को जोड़ा
पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस की मशाल रैली, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस की मशाल रैली, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Video: अपनी बहन का किराया देने लगा बच्चा तो ऑटो ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, जीत लिया लोगों का दिल
अपनी बहन का किराया देने लगा बच्चा तो ऑटो ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, जीत लिया लोगों का दिल
Moong Dal Cheela Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मूंग दाल का चीला, शाम के स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट
घर पर ऐसे बनाएं मूंग दाल का चीला, शाम के स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट
Scientific Facts About Snake: सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
Embed widget