एक्सप्लोरर

Corona in India: देश में कोरोना ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़े, पहली बार एक दिन में एक लाख नए मामले दर्ज

पिछली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 16 सितंबर 2020 को दर्ज किए गए थे. तब मामलों की संख्या 97 हजार 894 थी.देश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढकर 1,25,89,067 हो गई है. जबकि अबतक 1,65,101 लोगों की मौत हो चुकी है.

Corona in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महामारी शुरू होने के बाद से आज पहली बार एक दिन में संक्रमण के एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. ये संख्या एक लाख तीन हजार 558 है. पिछली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 16 सितंबर 2020 को दर्ज किए गए थे. तब मामलों की संख्या 97 हजार 894 थी. तब 1132 लोगों की मौत हुई थी. जबकि पिछले 24 घंटों में 478 मौत दर्ज की गई हैं.

अबतक एक लाख 65 हजार 101 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढकर एक करोड़ 25 लाख 89 हजार 67 हो गई है. जबकि अबतक एक लाख 65 हजार 101 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में दिन पर दिन एक्टिव केस बढ़ रहे हैं, जिनकी संख्या अब 7 लाख 41 हजार 830 हो गई है. कल कोरोना से 52 हजार 847 लोग ठीक भी हुए हैं. जिसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ 16 लाख 82 हजार 136 हो गई है.

Corona in India: देश में कोरोना ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़े, पहली बार एक दिन में एक लाख नए मामले दर्ज

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वैक्सीन की अबतक सात करोड़ 91 लाख 5 हजार 163 डोज दी जा चुकी हैं. कुल वैक्सीन में 60.19 फीसदी वैक्सीन आठ राज्यों में लगे हैं. अकेले महाराष्ट्र में ही 9.68 फीसदी वैक्सीन लगी हैं. देश में कुल वैक्सीन में से 43 फीसदी वैक्सीन पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में लगी हैं.

देश में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है महाराष्ट्र

देश में महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में रात आठ बजे से सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की गई है. राज्य सरकार ने बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों को छोड़कर निजी कार्यालयों को बंद करने की घोषणा भी की है. कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी गई, इसके अलावा कई अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए हैं.

महाराष्ट्र में अकेले देश में कोविड-19 के कुल मामलों के 57 फीसदी मामले हैं और राज्य में दैनिक नए मामलों का आंकड़ा 47,913 तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र में इससे पहले जब कोरोना वायरस महामारी चरम पर थी, उसके मुकाबले यह आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा हैं.

पीएम मोदी ने दिया पांच स्तरीय रणनीति का सुझाव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर से निपटने के लिए राज्यों को कड़े और व्यापक कदम उठाने होंगे. संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उन्होंने पांच स्तरीय रणनीति--टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड व्यवहार और टीकाकरण को गंभीरता और प्रतिबद्धता से लागू करने का सुझाव दिया. बैठक में महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई गई और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने इन राज्यों में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सकों की केन्द्रीय टीम भेजने का निर्देश दिया.

संक्रमित मामलों में 91 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी 10 राज्यों की

देश में कुल संक्रमित मामलों में 91 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी 10 राज्यों की है और इन्हीं राज्यों में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत भी हुई हैं. पीएमओ के बयान के मुताबिक पिछले 14 दिनों में देश में मामलों की कुल संख्या में 4.5 फीसदी पंजाब से हैं, जबकि मौतों की कुल संख्या में इसकी हिस्सेदारी 16.3 फीसदी रही है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में अब 'ब्रेक द चेन': वीकेंड पर लॉकडाउन, बाकी दिन नाइट कर्फ्यू, विस्तार से जानें नई गाइडलाइंस

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी, 1 मरीज मिलने पर 20 घरों का इलाका होगा सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
CJP Protest Live Updates: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
LIVE: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget