एक्सप्लोरर

मुंबई नेवी बेस से चोरी हुई INSAS रायफल और 40 जिंदा कारतूस मामले में बड़ा खुलासा, तेलंगाना क्राइम ब्रांच छानबीन में जुटी

Mumbai Navy Base: क्राइम ब्रांच तेलंगाना में जुटाई जा रही फॉरेंसिक, कॉल-डेटा और गवाहियों को इकट्ठा कर मजबूत चार्जशीट तैयार करने में लगी है. इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की संभावनाएं हैं.

मुंबई नेवी बेस से चोरी हुई INSAS रायफल और 40 जिंदा कारतूसों की जांच में एक अहम खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच की जांच के अनुसार मुख्य आरोपियों में से एक अग्निवीर (नेवी सिपाही) राकेश दुबुल्ला का बड़ा भाई और मामले का दूसरा आरोपी उमेश दुबुल्ला तीन पूर्व नक्सलियों से सीधे संपर्क में थे. ये तीनों पूर्व नक्सली पहले सरेंडर कर चुके थे पर जांच में मिल रही सूचनाओं से स्पष्ट हुआ है कि वे गुप्त रूप से नक्सली समूहों से संपर्क बनाए हुए हैं और उनके लिए काम कर रहे थे.

सूत्रों के मुताबिक उमेश दुबुल्ला ने तेलंगाना स्थित नक्सली समूह में शामिल होने की योजना बनाई थी और यह योजना राकेश के साथ मिलकर नेवी की उन्नत रायफल व कारतूस चोरी करके पूरी करने की थी. मोबाइल फ़ोन से मिले सुरागों में उमेश और इन पूर्व नक्सलियों के बीच की लगातार बातचीत के प्रमाण मिले हैं. इन्हीं सुरागों के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें फिलहाल तेलंगाना में पहुंचकर सबूतों और संदिग्ध संपर्कों की तहकीकात कर रही हैं.

दलम कमांडर बनना था उमेश का मकसद 
क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताते हैं कि आरोपी उमेश का मकसद दलम कमांडर बनना था और नक्सली संरचनाओं में उच्च पद तक पहुंचने के लिए बड़े हथियार की आवश्यकता मानी जाती है. गिरफ्तारी एल्गापल्ली इलाके से हुई है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आता है. इसलिए उमेश का नक्सल समूहों से जुड़ाव और स्थानीय समर्थन उसके लिए सहायक रहा. जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि उमेश के पास स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी कुछ पकड़ थी, जिससे गुप्त जानकारियां उसे मिलती रही होंगी.

क्राइम ब्रांच को क्या-क्या पता चला
क्राइम ब्रांच तेलंगाना में जुटाई जा रही फॉरेंसिक, कॉल-डेटा और गवाहियों को संयोजित कर मजबूत चार्जशीट तैयार करने में लगा है. अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए आगे और गिरफ्तारियां तथा क्षेत्रीय रेड की संभावनाएं हैं. एक अधिकारी ने बताया कि नक्सल दलम कमांडर पद के लिए आमतौर पर INSAS, AK-47 या SLR स्तर के हथियार की जरूरत होती है. पद पर नियुक्ति अनुभव और साहस के आधार पर होती है. वहीं नक्सल दलम मेंबर बनने के लिए आमतौर पर थ्री नॉट थ्री, बोर पिस्टल या 12-बोर जैसे छोटे हथियार व नक्सली ट्रेनिंग अनिवार्य मानी जाती है.

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday: कौन था अब्बास, जो पीएम मोदी के घर में रहता था? मां हीराबेन ईद पर बनाती थीं उसकी पसंद का खाना

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस के 1000 सैनिक हर रोज मारे जा रहे, पुतिन की मैडनेस को अमेरिका...' जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा
'रूस के 1000 सैनिक हर रोज मारे जा रहे, पुतिन की मैडनेस को अमेरिका...' जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा
महिलाओं के खाते में न भेजी जाए लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त! कांग्रेस ने क्यों रख दी ऐसी मांग?
महिलाओं के खाते में न भेजी जाए लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त! कांग्रेस ने क्यों रख दी ऐसी मांग?
Bengaluru Murder Case: स्लाइडिंग खिड़की के रास्ते फ्लैट में घुसा, फिर कर दी डिमांड, रिजेक्शन पर महिला इंजीनियर को मार डाला
स्लाइडिंग खिड़की के रास्ते फ्लैट में घुसा, फिर कर दी डिमांड, रिजेक्शन पर महिला इंजीनियर को मार डाला
सबसे महंगी घड़ी वाले 5 क्रिकेटर कौन, कीमत जानकर सिर घूम जाएगा
सबसे महंगी घड़ी वाले 5 क्रिकेटर कौन, कीमत जानकर सिर घूम जाएगा

वीडियोज

Iran Protest: ईरान में कोहराम...खामेनेई विरोधी प्रदर्शन जारी | Trump | ABP | Anti-Khamenei protests
खुशी मातम में बदली...बेटी के जन्म के कुछ घंटे बाद शहीद हुआ जवान | Maharashtra News | Indian Army
Crime News :प्रेमानंद महाराज की 'बिगड़ैल ब्रिगेड' | Sansani
BMC Election: Maharashtra में 'बुर्के वाली प्रधानमंत्री' पर गरमाया माहौल.. | Asaduddin Owaisi
Bengal Politics: फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क.. ममता ने छीनकर लिया बड़ा रिस्क ! | TMC Protest | ED Raid

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस के 1000 सैनिक हर रोज मारे जा रहे, पुतिन की मैडनेस को अमेरिका...' जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा
'रूस के 1000 सैनिक हर रोज मारे जा रहे, पुतिन की मैडनेस को अमेरिका...' जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा
महिलाओं के खाते में न भेजी जाए लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त! कांग्रेस ने क्यों रख दी ऐसी मांग?
महिलाओं के खाते में न भेजी जाए लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त! कांग्रेस ने क्यों रख दी ऐसी मांग?
Bengaluru Murder Case: स्लाइडिंग खिड़की के रास्ते फ्लैट में घुसा, फिर कर दी डिमांड, रिजेक्शन पर महिला इंजीनियर को मार डाला
स्लाइडिंग खिड़की के रास्ते फ्लैट में घुसा, फिर कर दी डिमांड, रिजेक्शन पर महिला इंजीनियर को मार डाला
सबसे महंगी घड़ी वाले 5 क्रिकेटर कौन, कीमत जानकर सिर घूम जाएगा
सबसे महंगी घड़ी वाले 5 क्रिकेटर कौन, कीमत जानकर सिर घूम जाएगा
Mastiii 4 OTT Release: 'मस्ती 4' अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म?
'मस्ती 4' अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के लिए देने होते हैं पैसे? जान लीजिए अपने काम की बात
पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के लिए देने होते हैं पैसे? जान लीजिए अपने काम की बात
लोहड़ी पर दिखेंगी प्रॉपर पटोला, ट्राई करें ये लेटेस्ट और एलिगेंट सूट डिजाइन
लोहड़ी पर दिखेंगी प्रॉपर पटोला, ट्राई करें ये लेटेस्ट और एलिगेंट सूट डिजाइन
Invention of Clocks: सबसे पहले दुनिया में कैसे तय किया गया‌ था समय, कैसे हुआ था घड़ी का निर्माण?
सबसे पहले दुनिया में कैसे तय किया गया‌ था समय, कैसे हुआ था घड़ी का निर्माण?
Embed widget