खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के साथ तस्वीर पर सिद्धू ने कहा- मैं नहीं जानता वह कौन है
खालिस्तानी आंतकी गोपाल सिंह चावला के साथ तस्वीर को लेकर पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सफाई दी है. उन्होंने गोपाल सिंह चावला को पहचानने से इनकार कर दिया है.

नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की तस्वीर को लेकर मचे बवाल पर अब उन्होंने सफाई दी है. पंजाब सरकार के मंत्री सिद्धू ने गोपाल सिंह चावला को पहचानने से इनकार कर दिया है. सिद्धू ने कहा,'' मेरी 5 से 10 हजार फोटो ली गई. मुझे नहीं पता कि गोपाल सिंह चावला कौन है.''
Navjot Singh Sidhu after returning to India: There were probably 5-10,000 pictures taken of and with me there(in Pakistan), I don't know who is Gopal Chawla pic.twitter.com/jSH3Zrhuaa
— ANI (@ANI) November 29, 2018
बता दें कि एक बार फिर कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान दौरा विवादों में घिर गया है. दरअसल, खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की है. जिसके बाद दिल्ली से अकाली विधायक मनजिंदर एस सिरसा ने सिद्धू पर सवाल उठाते हुए उन्हें बर्खास्त किये जाने की मांग की है.
सिरसा ने ट्वीट कर कहा, ''पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह कहते हुए पाक का दौरा करने से मना कर दिया था कि पाक भारत और पंजाब के खिलाफ गतिविधियों का समर्थन करता है, लेकिन उसके अपने ही मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू उनकी इच्छा के खिलाफ वहां जाते हैं और गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो खिंचवाते हैं. जो हाफिज सईद का करीबी और भारत विरोधी है. क्या कैप्टन साहब अपने गैर जिम्मेदार मंत्री को हटाएंगे?''
.@capt_amarinder declined to visit Pak bcos Pak supports anti-India & anti-Punjab activities; but his own Minister @sherryontopp goes agnst his wish & gets clickd with Gopal S Chawla; close aide of Hafiz Saeed & anti-India persn
Wud Captain Sahab sack his irresponsible Minister? pic.twitter.com/EUSb7PK8EJ — Manjinder S Sirsa (@mssirsa) November 29, 2018
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को पाकिस्तान गये थे. वे कल कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर भारत सरकार की तरफ से अकाली नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर व बीजेपी नेता और मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे. करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया.
Source: IOCL



























