एक्सप्लोरर

एयर स्ट्राइक: नवजोत सिंह सिद्धू ने पूछा- 300 आतंकी मारे गए, हां या नहीं ?

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पूछा है कि 300 आतंकवादी मारे गए, हां या नहीं? फिर क्या मकसद था? आप आतंकवादियों को मार रहे थे या पेड़ को उखाड़ रहे थे?.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक के बाद रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि इस हमले में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. अब इस बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. विपक्ष पूछ रहा है कि अमित शाह को यह आंकड़ा कहां से मिला.

अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पूछा है कि 300 आतंकी मारे गए या नहीं. सिद्धू ने ट्वीट किया, ''300 आतंकवादी मारे गए, हां या नहीं? फिर क्या मकसद था? आप आतंकवादियों को मार रहे थे या पेड़ को उखाड़ रहे थे? विदेशी शत्रु से लड़ने की आड़ में छल हमारे जमीन पर हो रही था. क्या यह चुनावी हथकंडा था? सेना का राजनीतिकरण बंद करो, यह देश की तरह पवित्र है.''

बता दें कि सिद्धू पुलवामा हमले के बाद से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. सिद्धू ने सबसे पहले पुलवामा आतंकी हमले के बाद बयान दिया था और इससे वह विवादों से घिर गए थे. इसके बाद भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक के बाद भी उन्‍होंने विवादित बयान जारी किया था. उन्होंने कहा था कि शांति बहाल न हुई तो विंग कमांडर अभिनंदन जैसी घटनाएं फिर हो सकती हैं.

अमित शाह ने क्या कहा था

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा हमले के तेरह दिन बाद पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ा बयान दिया. अमित शाह ने गुजरात के शहर अहमदाबाद में कहा कि इस एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए. अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ममता-राहुल सस्ती राजनीति करने से बचें. अमित शाह ने कहा, ''पुलवामा हमले के सभी को लगा कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो सकती, इस बार क्यो होगा? उस प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक की जिसमें 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए.''

बीजेपी के मंत्री ने कहा- सरकार ने नहीं किया 300 आतंकियों के मारे जाने का दावा मोदी सरकार के मंत्री एस एस आहलुवालिया ने कहा है कि सरकार ने कभी नहीं कहा कि तीन सौ आतंकी मारे गए हैं. अहलुवालिया ने बंगाली में कहा, ''भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया में मारे गए आतंकियों के अपुष्ट आंकड़े प्रसारित किए जा रहे थे. एयर स्ट्राइक के बाद मोदी जी ने राजस्थान के चुरू में रैली की. क्या मोदी जी ने कभी कहा कि स्ट्राइक में 300 लोग मारे गए? क्या बीजेपी के किसी प्रवक्ता ने कभी कहा कि स्ट्राइक में 300 लोग मारे गए. क्या अमित शाह ने कहीं ये कहा. हमले का उद्देशय संदेश मारना नहीं संदेश देना था, यह जरूरी था. हम नहीं चाहते थे कि किसी की जान जाए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget