एक्सप्लोरर

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मांगा कांग्रेस का टिकट

पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी चंडीगढ़ से टिकट की दौड़ में शामिल हैं. बीजेपी सांसद किरण खेर लोकसभा में अभी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

चंडीगढ़: पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आगामी लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट के लिए दावा पेश किया है. कौर की तरफ से दावा पेश किए जाने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश से कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की संख्या तीन हो गई है.

पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी चंडीगढ़ से टिकट की दौड़ में शामिल हैं. बीजेपी सांसद किरण खेर लोकसभा में अभी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. अमृतसर (पूर्व) की पूर्व विधायक और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव, नवजोत कौर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कांग्रेस को अपना आवेदन सौंपा.

नवजोत कौर सिद्धू ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को लिखा, ‘‘मैं आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के लिए आपके विचारार्थ अपना आवेदन सौंप रही हूं. मेरे काम का सारा रिकॉर्ड संलग्न है. मुझे उम्मीद है कि आप मेरे अनुरोध पर विचार करेंगे और मुझे इस सुंदर शहर के लोगों की सेवा करने का मौका देंगे.’’

नवजोत ने शनिवार को पीटीआई से कहा, " प्रतिभा पलायन पर रोक और यहां के युवाओं को नौकरी दिलाना पाना मेरा एजेंडा (चंडीगढ़ के लिए) होगा."  बंसल और तिवारी के भी टिकट के लिए दावेदारी करने के बारे में पूर्व विधायक ने कहा, "यह फैसला (टिकट देने का) पार्टी को करना है. अगर पवन बंसल को टिकट मिलता है, तो मैं उनकी मदद में सबसे आगे रहूंगी.’’

चंडीगढ़ से चार बार सांसद रह चुके बंसल ने विश्वास जताया कि पार्टी आलाकमान उन पर विश्वास करेगा और उन्हें टिकट देगा. उन्होंने कहा कि हर किसी को कहीं से भी टिकट के लिए आवेदन करने का अधिकार है. लेकिन इस बारे में फैसला पार्टी आलाकमान को करना है. उन्हें पूरा यकीन है कि चंडीगढ़ में उनके काम की वजह से पार्टी निश्चित रूप से उन पर विश्वास करेगी और टिकट देगी.

यह भी पढें-

18 हजार फीट की ऊंचाई और -30 डिग्री तापमान में ITBP जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत की न्यूजीलैंड पर 90 रनों से धमाकेदार जीत, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

70वां गणतंत्र दिवस: अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक भारतीय सेना ने कुछ यूं बढ़ाई देश की शान

जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस पर आतंकियों की नापाक साजिश नाकाम, ज्वाइंट ऑपरेशन में दो आतंकी ढेर

देखिए गणतंत्र के 69 गौरव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget