एक्सप्लोरर

West Bengal: कौन हैं नौशाद सिद्दीकी जो कर रहे TMC से मुकाबला...जानें उनके बारे में सबकुछ

West Bengal: ममता बनर्जी के गढ़ में TMC से टक्कर लेने वाले ISF के एकमात्र विधायक नौशाद सिद्दीकी इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने TMC के खिलाफ एक विरोध मार्च निकाला था. इसलिए पुलिस कस्टडी में हैं.

Naushad Siddiqui: साल 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए तो उस चुनाव में इंडियन सेक्युलर फ्रंट यानि ISF भी मैदान में थी. इस पार्टी का गठन पीरजादा मोहम्मद अब्बास सिद्दीकी ने विधानसभा चुनावों से कुछ समय पहले ही किया था. इसमें उन्होंने 28 साल के अपने भाई नौशाद सिद्दीकी को भी शामिल किया और दक्षिण 24 परगना जिले की भांगर सीट से टिकट दिया. नौशाद सिद्दीकी वहां से विधायक चुने गए.

हुगली जिले के श्रीरामपुर के अंतर्गत आने वाले फुरफुरा शरीफ मजार अजमेर शरीफ की दरगाह के बाद सबसे पवित्र जगहों में से एक मानी जाती है. इसी मजार के पीरजादा नौशाद सिद्दीकी हैं. इस सूफी दरगाह के अनुयायी पश्चिम बंगाल के अलावा असम, त्रिपुरा और यहां तक कि बांग्लादेश में भी हैं. नौशाद के परिवार के लिए राजनीति कोई नई बात नहीं रही, इससे पहले इंडियन मुस्लिम लीग के गठन में इस परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. हालांकि, कुछ समय बाद राजनीतिक रूप से पीछे हट गए थे. 

नौशाद के परिवार से जुड़ी रही राजनीति

अब्बास और नौशाद से पहले, उनके चाचा पीरजादा तोहा सिद्दीकी भी राजनीति में हाथ आजमा चुके थे. उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के साथ गहरे संबंध बनाए. इसके बाद इन दोनों भाइयों ने आईएसएफ का गठन किया और एक ऐसी पार्टी के रूप में लॉन्च किया जो टीएमसी और बीजेपी का विरोध करेगी, जमीनी स्तर पर गरीब मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ने की बात कहती है. बाद में विधानसभा चुनावों के लिए आईएसएफ ने वाममोर्चा और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया.

पार्टी गठन के बाद बीजेपी की खिलाफत

चुनाव से पहले गठबंधन के लिए आईएसएफ ने कहा था कि हमारा मकसद बीजेपी को रोकना है, हमारी पार्टी गैर-बीजेपी दलों के साथ चुनाव से पहले और बाद में किसी भी गठबंधन के लिए तैयार है. वहीं, टीएमसी के लिए आईएसएफ ने कहा था कि बंगाल के मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा करने के लिए पार्टी को पहले माफी मांगनी होगी. इसके अलावा कहा था कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में आईएसएफ के उम्मीदवार नहीं होंगे, वहां पर पार्टी बीजेपी के खिलाफ वाले उम्मीदवार का समर्थन करेगी.

विधानसभा चुनाव में टांय-टांय फिस्स

विधानसभा चुनाव में जोर-शोर से उतरी इंडियन सेक्युलर फ्रंट पार्टी नतीजे आते ही टांय-टांय फिस्स हो गई. इन चुनावों में पार्टी ने कोई प्रभाव नहीं छोड़ा. ज्यादातर वोट ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को पड़े. यहां तक कि उन जिलों में आईएसएफ पार्टी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई जिन जिलों में पीरजादा का दबदबा था. राहत की बात ये रही कि जिस भांगर सीट से पीरजादा नौशाद सिद्दीकी ने चुनाव लड़ा था वही एक सीट इस पार्टी को मिल पाई. इसके लिए भी टीएमसी से जद्दोजहद करनी पड़ी.

नौशाद सिद्दीकी पहुंचे जेल

विधायक बनने के बाद नौशाद सिद्दीकी ने विधानसभा में एक्टिव भूमिका निभाई और राजनीतिक मुद्दों पर बोल्ड पोजिशन को बरकरार रखा. नौशाद सिद्दीकी अपनी पार्टी के 17 कार्यकर्ताओं के साथ अभी पुलिस हिरासत में हैं. उन्हें 21 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. दरअसल, नौशाद अपनी पार्टी आईएसएफ की जयंती के मौके पर भांगर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर और उनकी पार्टी के कार्यालय पर हमला कर दिया. जब नौशाद ने इसे रोकने की कोशिश की तो इन कार्यकर्ताओं ने नौशाद पर भी हमला कर दिया. अब इसके विरोध में नौशाद ने राजधानी कोलकाता के एस्प्लेनेड चौराहे तक एक मार्च निकाला जहां उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें: West Bengal: बंगाल में हिंसा के एक दिन बाद TMC नेता के घर के पास मिले देसी बम, ISF पर लगाया साजिश का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget