एक्सप्लोरर

शीला दीक्षित के खास दोस्त रहे नटवर सिंह बोले- वह प्यार और सम्मान से करती थीं राजनीति

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है. वह देश की पांचवीं ऐसी सीएम थीं जिन्होंने इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद संभाला. उनके निधन पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी दौरान शीला दीक्षित के करीबी मित्र रहे नटवर सिंह ने शीला दीक्षित को याद किया है.

नई दिल्ली: देश में सबसे अधिक समय तक महिला मुख्यमंत्री रहने वालीं शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया. आज दिन के 2:20 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा. पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दिल्ली सरकार ने दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है. शीला दीक्षित के निधन पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इसी बीच उनके खास मित्र रहे पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने भी शीला दीक्षित को याद किया है. उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित सबसे प्यार और सम्मान से बात करती थीं. नटवर सिंह ने कहा कि शीला दीक्षित के बिना दिल्ली में फ्लाई ओवर और मेट्रो की उम्मीद नहीं की जा सकती थी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह ने शीला दीक्षित के काम के तरीकों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं की. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते शीला दीक्षित पर कभी भी कोई आरोप नहीं लगे और उन्होंने एक विजन के साथ दिल्ली का विकास किया. शीला दीक्षित से अपनी दोस्ती को याद करते हुए नटवर सिंह ने कहा कि जब वह कठिन समय से गुजर रहे थे तो शीला दीक्षित ने उनका साथ दिया.

लोकसभा चुनाव में शीला दीक्षित के चुनाव लड़ने पर नटवर सिंह ने कहा कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो हैरानी हुई. नटवर सिंह ने कहा, "इसके बाद मैंने शीला दीक्षित से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बड़े ही शालीनता पूर्वक कहा कि पार्टी जो कहेगी वो उनके लिए सर्वोपरि है.''

नटवर सिंह कहते हैं कि शीला दीक्षित के साथ उन्होंने इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट में सालों तक काम किया. वह बताते हैं कि इस ट्रस्ट का अधिकतर काम शीला ही करती थीं. बता दें कि उस समय सोनिया गांधी इस इस ट्रस्ट की चेयरपर्सन थीं और शीला दीक्षित सेक्रेटरी. नटवर सिंह इस ट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट थे. बता दें कि पवन कुमार चामलिंग (करीब 25 साल), ज्योति बसु (22 साल) नवीन पटनायक (19 साल), मोहनलाल सुखाडिया (17) साल के बाद 15 साल तक सीएम रहने वालीं शीला दीक्षित पांचवीं मुख्यमंत्री थीं.

शीला दीक्षित के बाद दिल्ली कांग्रेस के सामने नया अध्यक्ष तलाशने की चुनौती, अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव

जब कपूर से दीक्षित बनीं शीला, शादी से पहले पति ने DTC बस में किया था प्रपोज

दिल्ली: पूर्व सीएम शीला दीक्षित को आज आखिरी विदाई, दोपहर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget