एक्सप्लोरर

‘आपस में जानकारी और डेटाबेस शेयर करे सभी राज्यों की पुलिस’, PM मोदी ने बताया क्राइम कंट्रोल का फॉर्मूला

PM Modi:PM मोदी ने भुवनेश्वर में वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन में पुलिस और खुफिया अधिकारियों से राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में तकनीकी खतरों और सीमा पार आतंकवाद जैसे विषयों पर विचार हुआ.

Security Conference 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (30 नवंबर) को भुवनेश्वर में वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन के दूसरे दिन देश की पुलिस और खुफिया तंत्र के सीनियर अधिकारियों के साथ बातचीत की. इस गोपनीय बैठक में अलग-अलग राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में भारत के विकास को बाधित करने के लिए तकनीक का उपयोग करने वाली विरोधी ताकतों, सीमा पार आतंकवाद, तस्करी, आंतरिक कट्टरपंथ और वामपंथी उग्रवाद जैसे कई मुद्दों पर गहन चर्चा की गई. साथ ही अधिकारियों ने पिछली बैठकों में किए गए फैसलों की प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी. पीएम मोदी ने इन विषयों पर अपने सुझाव दिए जिन्हें सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों को क्रियान्वयन के लिए अगले एक साल में लागू करने को कहा जाएगा.

पीएम मोदी ने दिया पुलिसिंग को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के अनुरूप पुलिस विभागों को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाना आवश्यक है. उन्होंने जोर देकर कहा, "पुलिस विभागों को साइलो में काम करने के बजाय आपस में जानकारी और डेटाबेस शेयर करना चाहिए ताकि अपराध और अपराधियों पर काबू पाया जा सके."

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वी सीमाओं पर अवैध प्रवासन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें म्यांमार और बांग्लादेश के साथ की सीमाएं शामिल हैं.

शहरी पुलिसिंग और डिजिटल खतरों पर चर्चा

सम्मेलन में "शहरी पुलिसिंग" की चुनौतियों पर भी चर्चा हुई. इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धमकी के कारण स्कूल-कॉलेज और हवाई सेवाओं के बाधित होने अपराधियों की ओर से कानून प्रवर्तन अधिकारी बनकर "डिजिटल गिरफ्तारी" करने जैसी घटनाओं का विश्लेषण किया गया.

इसके साथ ही आतंकवाद और उसके समर्थन तंत्र पर भी विचार-विमर्श हुआ. नई आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम  के कार्यान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा की गई.

11 सालों से पीएम मोदी ले रहे हैं सम्मेलन में हिस्सा

प्रधानमंत्री ने बीते 11 सालों में हर सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों को आकार देने में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में विकसित किया है. 2014 से ये सम्मेलन उग्रवाद, युवाओं के कट्टरपंथीकरण, साइबर अपराध और सुरक्षा ढांचे के आधुनिकीकरण जैसे मुद्दों पर विचार-मंथन के लिए एक मंच बन चुका है.

सम्मेलन में 200 से ज्यादा सीनियर अधिकारियों की भागीदारी

जानकारी के अनुसार इस साल का सम्मेलन 200 से ज्यादा सीनियर पुलिस और केंद्रीय बलों के अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ. बता दें कि भुवनेश्वर में हुए इस सम्मेलन में कई अधिकारी ऑनलाइन भी जुड़े. ये आयोजन भारतीय खुफिया ब्यूरो (IB) की ओर से आयोजित किया गया था और प्रधानमंत्री ने इसे "उत्पादक" करार दिया. पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर इसे भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Election 2026: बंगाल की फालटा सीट पर फिर से होगा मतदान, रिजल्ट की तारीख भी बदली, चुनाव आयोग का फैसला
बंगाल की फालटा सीट पर फिर से होगा मतदान, रिजल्ट की तारीख भी बदली, चुनाव आयोग का फैसला
तेलंगाना के मेदक जिले के नरसापुर में लस्सी में पेशाब की अफवाह निकली फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा
तेलंगाना के मेदक जिले के नरसापुर में लस्सी में पेशाब की अफवाह निकली फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा
जोरहाट में मतगणना की तैयारी पूरी: 4 मई को होगी वोटों की गिनती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जोरहाट में मतगणना की तैयारी पूरी: 4 मई को होगी वोटों की गिनती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
स्ट्रॉन्गरूम विवाद: तृणमूल ने चुनाव आयोग में की शिकायत, डाक मतपत्रों की अनधिकृत छंटाई का आरोप
स्ट्रॉन्गरूम विवाद: तृणमूल ने चुनाव आयोग में की शिकायत, डाक मतपत्रों की अनधिकृत छंटाई का आरोप

वीडियोज

Sansani: मर्डर से पहले दूल्हे की तैयारी | Crime News | Murder Case | ABP News
Maharashtra News: 4 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या | Pune | Crime News | abp News
Chitra Tripathi: बंगाल की चुनावी रेस..किसके पक्ष में जनादेश ? | Bengal Elections | EVM | Mamata
SC से Mamata को 'झटका'..4 मई को क्या? | Mamata | TMC | BJP | PM Modi | Bengal Election 2026
ABP Report: 4 मई की उल्टी गिनती शुरू! बंगाल में सियासी पारा हाई | Mamata | TMC | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...', बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले ममता बनर्जी के लिए क्या बोले अखिलेश यादव?
'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...', बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले ममता बनर्जी के लिए क्या बोले अखिलेश यादव?
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की चेतावनी
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
Nutrient Deficiency Symptoms: बिना वजह रहता है मूड खराब? शरीर में इन विटामिन की कमी तो नहीं है वजह
बिना वजह रहता है मूड खराब? शरीर में इन विटामिन की कमी तो नहीं है वजह
घर की छत पर है जगह तो ऐसे उगा सकते हैं हरा-भरा कद्दू, नोट कर लें तरीका
घर की छत पर है जगह तो ऐसे उगा सकते हैं हरा-भरा कद्दू, नोट कर लें तरीका
Embed widget