एक्सप्लोरर

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस को झटका, कोर्ट ने कहा- अपराध से अर्जित की कमाई, संपत्ति कुर्की का आदेश बरकरार

ED Attached National Herald Property: यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नेशनल हेराल्ड अखबार को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड पब्लिश करता है. यंग इंडिया में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के शेयर हैं.

National Herald Money Laundering Case: कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी को एक और झटका लगा है. पीएमएलए निर्णायक प्राधिकरण ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस से जुड़े ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार और उससे संबंधित कंपनियों की लगभग 752 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की के आदेश को बुधवार (10 अप्रैल) को बरकरार रखा.

इस फैसले से ईडी के संपत्ति को अपने कब्जे में लेने का रास्ता साफ हो गया है. प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि उसका मानना है कि ईडी की ओर से कुर्क की गई चल संपत्ति और ‘इक्विटी’ शेयर अपराध से अर्जित कमाई हैं और धन शोधन के अपराध से संबंधित हैं. ईडी अब दिल्ली में आईटीओ स्थित हेराल्ड हाउस, मुंबई, लखनऊ और कुछ अन्य स्थानों पर भूखंड और भवन जैसी संपत्तियों को अपने कब्जे में ले सकती है.

पिछले साल कुर्क की थी संपत्ति

अदालत की ओर से अभियोजन पक्ष (ईडी) के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद इन संपत्तियों की अंतिम कुर्की की जा सकती है. ईडी ने पिछले साल नवंबर में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और यंग इंडियन (वाईआई) के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अनंतिम कुर्की आदेश जारी करके इन संपत्तियों को कुर्क किया था.

यंग इंडिया में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सबसे बड़े शेयरधारक

‘नेशनल हेराल्ड’ एजेएल की ओर से पब्लिश किया जाता है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी यंग इंडियन के सबसे बड़े शेयरधारक हैं और उनमें से प्रत्येक के पास 38 प्रतिशत शेयर हैं. कांग्रेस ने उस वक्त एजेंसी की कार्रवाई को ‘‘प्रतिशोध वाला कदम’’ बताया था और ईडी को बीजेपी का सहयोगी करार दिया था. एजेंसी ने एक बयान में आरोप लगाया था कि इस मामले में एजेएल और पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस के शेयरधारकों और दानकर्ताओं को ‘‘धोखा’’ दिया गया था.

ये भी पढ़ें: National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने बताया कैसे हुई ठगी, न्यूजपेपर के एडमिनिस्ट्रेशन को भी बताया दिखावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल
LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget