एक्सप्लोरर

National Herald Case: सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली में कार्यकर्ताओं ने घेरा ED दफ्तर

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करना कानून और शासन का चोला ओढ़कर भाजपा का सुनियोजित अपराध है. ये सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ बदले की राजनीति है.

National Herald Case: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के खिलाफ आज देशभर में कांग्रेस ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया. दिल्ली में भी ईडी कार्यालय पर कूच करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय 24 अकबर रोड़ पंहुचकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. 

इस दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी अगर यह सोचते हैं कि वे हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को डरा लेंगे तो उनकी भूल है. हमारा एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ इस लड़ाई को लड़ेगा. कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को राहुल गांधी समझता है. हम हर वो चुनौती स्वीकार करने को तैयार हैं जिसके तहत अपने संविधान को मजबूत रख सके और उसकी रक्षा कर सकें. उन्होंने कहा कि आज देश के हालात ऐसे हैं जिसमें यदि कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो तानाशाह भाजपा सरकार द्वारा उसे हर तरह से दबाने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने कहा कि हम न कभी किसी के दबाव में आए हैं और न दबाव में आएंगे.

संघीय ढांचे पर कुठाराघात कर रही सरकार: देवेंद्र यादव

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ईडी का इस्तेमाल करके न सिर्फ विपक्ष के नेताओं को डरा रही है बल्कि देश के संघीय ढ़ांचे पर भी कुठाराघात कर रही है. ईडी भी मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम करती है क्योंकि जब विपक्ष के नेता जिनके खिलाफ ईडी मुकदमा दर्ज करती है और यदि वे नेता भाजपा में चले जाते हैं तो ईडी के केस हवाहवाई हो जाते हैं और वे बेकसूर होकर भाजपा के नेता हो जाते हैं. यादव ने कहा कि ईडी के केसों में कन्वीक्शन रेट केवल 0.41 प्रतिशत है जो यह दर्शाता है कि ईडी विपक्ष के नेताओं को केवल बदनाम करने के लिए झूठ की बुनियाद पर केस तो बना देती है परंतु वे न्यायालयों में टिक नहीं पाते.

ये भाजपा का सुनियोजित अपराध: देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करना कानून और शासन का चोला ओढ़कर भाजपा का सुनियोजित अपराध है. उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की ओर से की गई बदले की राजनीति और डराने धमकाने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व और कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की तानाशाही के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा. सरकार बदले की भावना से सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग की कार्यवाही के खिलाफ हर कदम पर राहुल गांधी के साथ खड़े रहेंगे और अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे.

ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल

कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड़ पर भाजपा के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ कई कार्यकर्ता हाथों में नारे तख्तियां पर 'विपक्ष पर ईडी का वार, मोदी-शाह का राजनीतिक हथियार', 'मोदी-शाह का राजनीतिक बदला, विपक्ष पर ईडी का हमला', 'नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई, विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई', जैसे नारों के साथ पंहुचे थे. बाद में पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं को बेरिकेट लगाकर बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया और उन्हें हिरासत में लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन ले गए, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. प्रदर्शनकारियों में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और उदित राज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री शामिल रहे. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget