एक्सप्लोरर

मायावती ने कुंठित होकर समाजवादी पार्टी को दिया समर्थन: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मैंने काफी सोच विचार किया और अपने परिवार के लोगों से बात की तो इस नतीजे पर पहुंचा कि इस देश को क्षेत्रीय पार्टी नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ही संभाल सकती है.

इलाहाबाद: बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कहा कि बीएसपी प्रमुख मायावती ने कुंठित होकर समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि बीएसपी ने ‘‘एक हाथ दे, एक हाथ ले- राज्यसभा दे दो और विधानपरिषद ले लो’’ के आधार पर एसपी को समर्थन दिया है.

बीते 22 फरवरी को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सिद्दीकी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी से हमारे पूर्वजों का संबंध रहा है. कांग्रेस में दोबारा वापस आने की वजह यह है कि देश प्रदेश में अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना है. देश प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकारें रही हैं, गंगा जमुनी तहजीब रही. लेकिन जैसे-जैसे हम क्षेत्रीय पार्टियों की ओर बढ़ते गए, हमारा समाज, हमारा देश कमजोर होता गया."

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "मैंने काफी सोच विचार किया और अपने परिवार के लोगों से बात की तो इस नतीजे पर पहुंचा कि इस देश को क्षेत्रीय पार्टी नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ही संभाल सकती है. हमारे वरिष्ठ नेताओं की टीम गोरखपुर और फूलपुर में अपने उम्मीदवार का हाथ मजबूत करने के लिए लगी है."

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता से कौन कौन से वादे किए थे और कितने वादे पूरे किए हैं." उन्होंने कहा, "अगर वादों की पार्टी देखनी है तो बनारस, कानपुर जाकर वहां की दुर्दशा देख लीजिए या फिर इलाहाबाद में दुर्दशा देख लीजिए. मैंने इन तीन शहरों का नाम इसलिए लिया क्योंकि बीजेपी के बड़े नेता इन्हीं तीन शहरों में अधिक घूमा करते हैं."

जायसवाल ने कहा, "जिस तरह से जनता का बीजेपी से मोहभंग हो रहा है, उससे पता चलता है कि आने वाले समय में बीजेपी कहां पहुंचने वाली है. यही वजह है कि हमारे भाई नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीजेपी को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस का साथ देने का निर्णय किया." कांग्रेस के ये नेता फूलपुर संसदीय सीट के लिए आगामी 11 मार्च को होने जा रहे उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी मनीष मिश्रा के पक्ष में प्रचार करने के लिए शहर में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget