एक्सप्लोरर

स्वच्छता अभियान 2.0 : कचरा बेचकर मोदी सरकार ने कमाए 252 करोड़ रुपये, सामने आए चौंकाने वाले परिणाम

Modi Government Swachhata Campaign: मोदी सरकार का स्वच्छता अभियान चल रहा है. ये अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा जो गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को शुरू किया गया था. इसको लेकर चौंकाने वाले नतीजे आए हैं.

Swachhata Abhiyan 2.0: मोदी सरकार (Modi Government) ने गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) यानि 2 अक्टूबर से सरकारी कार्यालयों (Government Offices) में स्वच्छता का विशेष अभियान (Swachhata Abhiyan) चला रखा है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा. अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक कचरा और बेकार पड़ी सरकारी फाइलों को नष्ट करने का काम किया जा रहा है. इस अभियान को लेकर बेहद चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.

अभियान का संचालन कर रहे कार्मिक मंत्रालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के मुताबिक़ केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों में कचरे के निष्पादन से सरकार को अब तक 252 करोड़ रुपये की आमदनी हो चुकी है. अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा इसलिए ये आंकड़ा अभी और बढ़ने की उम्मीद है. पिछले साल चले इसी तरह के अभियान में सरकार ने कचरा बेचकर 62 करोड़ रुपये कमाए थे.

इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी शामिल

कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक़ कंप्यूटर और अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक कचरे के अलावा सरकारी दफ्तरों में बेकार हो चुकी फाइलों को भी हटाया जा रहा है. इसके तहत अब तक केवल केंद्रीय सचिवालय में 40 लाख से ज़्यादा फाइलों को नष्ट किया जा चुका है. इनमें क़रीब 31 लाख ई फाइल्स जबकि 8 लाख से ज़्यादा कागजों वाली फाइलें हैं.

कचरा साफ होने से 37.19 लाख वर्ग फीट जगह खाली

एक और चौंकाने वाली बात ये रही कि कचरे को साफ़ करने से दफ्तरों में 37.19 लाख वर्ग फीट जगह खाली हुई है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग चीजों के लिए किया जा रहा है. इनमें लाइब्रेरी और कैंटीन के निर्माण से लेकर सुंदरीकरण का काम भी शामिल है. गांधी जयंती के दिन शुरू हुआ ये स्वच्छता अभियान सरकार पटेल की जयंती यानि 31 अक्टूबर तक चलेगा. केंद्र सरकार के दफ्तरों और इकाइयों के अलावा ये अभियान सभी राज्य सरकारों और राज भवनों तक में चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन किया, कहा- 'गंदगी भारत छोड़ो' हमारा अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget