एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन किया, कहा- 'गंदगी भारत छोड़ो' हमारा अभियान

पीएम मोदी ने कहा कि हम सब गंदगी भारत छोड़ो अभियान का हिस्सा हैं. मुझे खुशी है कि हम सभी, यहां मौजूद बच्चे सहित सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजघाट के नजदीक स्थित ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’ का उद्घाटन किया. महात्मा गांधी को समर्पित राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र (आरएसके) की प्रधानमंत्री ने सबसे पहले घोषणा 10 अप्रैल 2017 को महात्मा गांधी के चम्पारण ‘सत्याग्रह’ के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर की थी. यह स्वच्छ भारत मिशन पर एक परस्पर संवादात्‍मक (इंटरैक्टिव) अनुभव केंद्र होगा.

आरएसके पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और केंद्र का अवलोकन किया. आरएसके में स्थित सभागार में प्रधानमंत्री ने ‘दर्शक 360 डिग्री’ का अनूठा ऑडियो-विजुअल कार्यक्रम देखा, जिसमें भारत की स्वच्छता की कहानी यानी दुनिया के इतिहास में लोगों की आदतों में बदलाव लाने वाले सबसे बड़े अभियान की यात्रा दिखाई गई.

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि महात्मा गांधी का अभियान था- अंग्रेजों भारत छोड़ो, हम लोग अभियान चला रहे हैं- गंदगी भारत छोड़ो. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में स्वच्छता पर बहुत ध्यान दिया जाता है. इस क्षेत्र में स्वच्छता की परंपरा है.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे खुशी है कि कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए हम सभी, यहां मौजूद बच्चे सहित सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और मास्क पहन रहे हैं.’’

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “पिछले साल देश के सभी गांवों ने अपने आप को खुले में शौच मुक्त घोषित किया था. इस सफलता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे स्वच्छता चैंपियन बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं. शहर से लेकर गांव तक, स्कूल से लेकर घर तक आप ही बड़ों को रास्ता दिखा सकते हैं कि वह साफ-सफाई का ध्यान रखें.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है. देश की आजादी में आज की तारीख का बहुत बड़ा योगदान है. आज के ही दिन 1942 में गांधी जी की अगुवाई में आज़ादी के लिए एक विराट जन आंदोलन शुरू हुआ था अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा था.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक दिवस पर राजघाट के समीप राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का लोकार्पण अपने आप में बहुत प्रासंगिक है. ये केंद्र बापू के स्वच्छाग्रह के प्रति 130 करोड़ भारतीयों की श्रद्धांजलि है, कार्यांजलि है.

डेपसांग प्लेन्स में तनाव कम करने के लिए भारत-चीन के सैन्य कमांडर्स के बीच बैठक, डि-एस्केलेशन पर पहली बार हो रही है चर्चा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget