एक्सप्लोरर

हार के डर से कांग्रेस किसी भी पार्टी की गोद में बैठने को तैयार: पीएम मोदी

चुनाव से कुछ महीने पहले हो रही इस रैली में पीएम मोदी ने कहा कि वो विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस के पास झूठ है हमारे पास संगठन की शक्ति है. मेरा आज का नारा है 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' यही चुनाव जीतने की संजीवनी है. कुछ भी हो जाए मैं भाजपा का झंडा झुकने नहीं दूंगा, कांग्रेस के बवंडर से झंडा झुकने ना पाए.

भोपाल: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में आज पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के बड़े सम्मेलन को संबोधित करते हुए राफेल का नाम लिए बिना कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब देश में गठबंधन नहीं कर पा रही है, इसलिए देश के बाहर गठबंधन ढूंढ रही है. सत्ता खोने के बाद इस पार्टी का संतुलन भी खो गया है. आपको बता दें कि बीजेपी का दावा है कि कार्यकर्ताओं के इस महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी संबोधित किया. भोपाल के सबसे बड़े मैदान जंबूरी मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिस जगह महाकुंभ हुआ उसे 'अटल परिसर' नाम दिया गया. बीजेपी के इस कार्यक्रम पर कांग्रेस ने खर्चे को लेकर सवाल उठाए हैं.

Narendra Modi Speech live Updates

03.02 PM: तीन तलाक पर वोटबैंक की राजनीति हुई. समाज की हर महिला का सम्मान होना चाहिए. कांग्रेस पार्टी अब देश में गठबंधन नहीं कर पा रही है, इसलिए देश के बाहर गठबंधन ढूंढ रही है . क्या सत्ता खोने के बाद आपका संतुलन भी खो गया है: प्रधानमंत्री मोदी 02.57 PM: हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस के पास झूठ है हमारे पास संगठन की शक्ति है. मेरा आज का नारा है 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' यही चुनाव जीतने की संजीवनी है. कुछ भी हो जाए मैं भाजपा का झंडा झुकने नहीं दूंगा, कांग्रेस के बवंडर से झंडा झुकने ना पाए: प्रधानमंत्री मोदी 02.55PM: कांग्रेस पार्टी पराजय के भय से गठबंधन करने पर आ गयी है. सत्ता के नशे में छोटी-छोटी पार्टियों को कुचल देनी वाली कांग्रेस आज उन्हीं छोटे दलों के पैरो में पड़ी है हार के भय से 125 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस छोटी छोटी पार्टियों के पैर पकड़ रही है. परेशान हैं कि कोई हमारा हाथ पकड़ कर एक फोटो निकलवा दे. हर किसी की गोद में बैठने को तैयार है: प्रधानमंत्री मोदी 02.50 PM: जिस पार्टी ने 60 साल देश पर शासन किया आज उस पार्टी को खोजने के लिए सूक्ष्मदर्शी लेकर निकलना पड़ता है. ऐसी हालत होने के भी आप सुधरने का काम नहीं ले रहे हैं. कांग्रेस घमंड की वजह से नहीं सुधर रही है. कांग्रेस अहंकार में डूबी है, कांग्रेस को लगता है कि कुर्सी पर उनका खानदानी हक है, कांग्रेस को कुर्सी पर चायवाला, गरीब मां का बेटा शिवराज और योगी आदित्यनाथ बर्दाश्त नहीं है: प्रधानमंत्री मोदी 02.42 PM: कांग्रेस की सरकार अगर मध्यप्रदेश का भला चाहती तो जो काम बीजेपी ने किया वो आप भी कर सकते थे. जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी वे सिर्फ बीजेपी की सरकार के प्रति ही नहीं वहां के जनता के प्रति दुश्मनी का भाव पाल कर बैठे थे. मैं गुजरात का सीएम था, कांग्रेस का कोई मंत्री अगर हमारी नमस्ते भी स्वीकार कर ले और वो तस्वीर अखबार में छप जाए तो डरता था कि अब कहीं मेरा पत्ता ना कट जाए: प्रधानमंत्री मोदी 02.42 PM: वोटबैंक की राजनीति से देश को मुक्त करवाना बीजेपी की जिम्मेदारी है. आजादी के बाद वोटबैंक की राजनीति समाज में बर्बादी लाई. ऐसी राजनीति में किसी की भलाई नहीं: प्रधानमंत्री मोदी 02.40 PM: आजादी के बाद देश तीन महापुरुषों को कभी भूल नहीं सकता. महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय. इन लोगों ने विकास की पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया. हम वो लोग हैं जिन्हें गांधी भी मंजूर है, लोहिया भी मंजूर हैं और पंडित दीन दयाल भी मौजूद हैं: पीएम मोदी 02.29 PM: बीजेपी की 19 राज्यों में सरकार होना गर्व की बात है  लेकिन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होना ये उससे भी बड़ी बात है. इस पार्टी का कार्यकर्ता होने से ज्यादा गौरव पूर्ण क्या हो सकता है? शायद विश्व में हम ही ऐसी पार्टी हैं जिस पार्टी की विचारधारा को एक शब्द में जाना जाता है वो शब्द है 'एकात्म मानव वाद': प्रधानमंत्री मोदी 02.25 PM: अमित शाह जी ने किसी पार्टी का अध्यक्ष कैसा हो इस बारे में हर पार्टी को सोचने को मजबूर कर दिया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मोदी का भाषण शुरू 02.24 PM हमने असम में एनआरसी लाने का काम किया. एनआरसी से 40 लाख घुसपैठिए चिन्हित हुए. कांग्रेस वाले एनआरसी पर ऐसे चिल्ला रहे हैं जैसे इनकी नानी मर गई हो: अमित शाह 02.23 PM: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे हमारे कार्यकर्ता का सर नीचा हो सके, पीएम मोदी और शिवराज जी ने इस प्रकार कार्य किया है कि हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सर उठा के जा सके: अमित शाह 02.20 PM पूरे विश्व में देश का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाने का काम देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है. कांग्रेस पार्टी को दिन में तारें दिखाने की क्षमता भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता रखता है: अमित शाह 02:12 PM देश में घोटाले करने वाली, नीतिगत फैसले नहीं लेने वाली, देश की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली कांग्रेस पार्टी किस मुंह से जनता से वोट मांगेगी. भारतीय जनता पार्टी को देश के हर बूथ और हर गांव तक पहुंचाने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है: अमित शाह 02.07 PM: बीजेपी की सरकार बनने से पहले मध्यप्रदेश में श्रीमान बंटाधार का शासन था. मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर फेंक दिया. आज 18 साल हो गए बीजेपी की सरकार दिन दूनी रात चौगनी तरक्की कर रही है: अमित शाह 01.45 PM: शिवराज सिंह चौहान ने मंच से राहुल गांधी पर हमला बोला- शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आजकल शिवभक्त बने घूम रहे हैं. 01.29 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंच चुके हैं. बीजेपी के महाकुंभ से जुड़ी बड़ी बातें -पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर महाकुंभ का आयोजन -भोपाल के सबसे बड़े मैदान में आयोजन -बीजेपी का दावा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा सम्मेलन है -10 लाख कार्यकर्ताओं के आने का दावा किया गया -25 आईपीएस और 8000 जवानों को सुरक्षा का जिम्मेदारी -11 विशाल पंडाल बनाए गए, नेताओं के बड़े बड़े कटआउट लगे -कार्यकर्ताओं की सहूलियत के लिए बड़ी-बड़ी LED स्क्रीन लगी -बीजेपी जंबूरी मैदान को अपने लिए 'लकी' मानती है. -2013 में पीएम बनने से पहले मोदी ने रैली ती थी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट ने नार्को-टेरर के आरोपी को दी जमानत, दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद को बेल से मना करने वाले अपने ही फैसले पर उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने नार्को-टेरर के आरोपी को दी जमानत, दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद को बेल से मना करने वाले अपने ही फैसले पर उठाए सवाल
ED ने सुबह गोवा-दिल्ली में मारी रेड, दोपहर होते-होते गिरफ्तार कर लिए गए AAP नेता दीपक सिंगला
ED ने सुबह गोवा-दिल्ली में मारी रेड, दोपहर होते-होते गिरफ्तार कर लिए गए AAP नेता दीपक सिंगला
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
'पुजारियों के चक्कर में मत पड़िए, वे कितना...', मंदिरों के सेवादारों और कर्मचारियों के लिए वेतन की मांग कर रहे याचिकाकर्ता से क्यों ऐसा बोला SC?
'पुजारियों के चक्कर में मत पड़िए, वे कितना...', मंदिरों के सेवादारों और कर्मचारियों के लिए वेतन की मांग कर रहे याचिकाकर्ता से क्यों ऐसा बोला SC?

वीडियोज

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking
Iran-US War Update : चीन दौरे के बाद फिर एक्टिव हुआ ट्रंप का धमकी मोड | Strait of Hormuz
Iran-US War Update : ट्रंप की धमकी ने ईरान को दहलाया! | Strait of Hormuz | | Breaking | Trump
Kerala CM Oath Ceremony: VD सतीशन आज लेंगे केरल के CM पद की शपथ | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
'बेटी की मौत की खबर से 15 मिनट पहले हुई थी आखिरी बात', ट्विशा के माता-पिता ने बयां किया दर्द
'बेटी की मौत की खबर से 15 मिनट पहले हुई थी आखिरी बात', ट्विशा के माता-पिता ने बयां किया दर्द
'अगले 6 महीने में...', तमिलनाडु CM थलापति विजय पर DMK नेता के बयान से मची खलबली, स्टालिन को लेकर कर दिया बड़ा दावा
तमिलनाडु CM थलापति विजय पर DMK नेता के बयान से मची खलबली, स्टालिन को लेकर कर दिया बड़ा दावा
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
Explained: वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे आम लोग, जानें पूरा मामला
वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे लोग
क्या मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से तलाक के बाद ली है एलिमनी? एक्स पति ने बताया सारा सच, दिशा पाटनी के लिए कह दी ये बात
क्या मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से तलाक के बाद ली है एलिमनी? एक्स पति ने बताया सारा सच
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
Impact of Weak Monsoon El Nino 2026 : इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
Embed widget