एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: पीएम मोदी का गुजरात में मेगा कैंपेन खत्म, 31 रैलियां और तीन रोड शो किए

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रचार के लिए लगातार रैली और रोड शो कर रहे हैं.

Gujarat Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए शुक्रवार (2 दिसंबर) को अपने प्रचार के समापन के साथ 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया और तीन बड़े रोड शो का नेतृत्व किया.

राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) से है. शनिवार (3 दिसंबर) प्रचार का आखिरी दिन था. राज्य की 93 सीट के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पांच दिसंबर को निर्धारित है. वहीं, 89 सीट के लिए पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को हुआ था.

रोड शो इतनी सीटों से गुजरा

पीएम मोदी के जनसंपर्क का एक प्रमुख आकर्षण गुरुवार (1 दिसंबर) को अहमदाबाद में उनका रोड शो था, जिसे बीजेपी के सूत्रों ने देश में ‘‘सबसे लंबा और सबसे बड़ा’’ बताया. उन्होंने दावा किया कि यह लगभग 50 किलोमीटर का रोड शो था और शहर की 13 विधानसभा सीट और गांधीनगर की एक विधानसभा सीट से होकर गुजरा.

क्या दावा किया? 

बीजेपी के एक नेता ने दावा किया, ‘‘जनता का उत्साह और स्नेह स्पष्ट था क्योंकि इस दूरी को पार करने में लगभग चार घंटे लग गए. प्रतिक्रिया हमारी अपेक्षाओं से परे थी और हमारा मानना है कि 10 लाख से अधिक लोग इसमें शामिल हुए.’’

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ के 19 जिलों और राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों की 89 सीटों पर 63.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार (2 दिसंबर) को अंतिम आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी. आंकड़ों के मुताबिक, 2017 के विधानसभा चुनाव में, पहले चरण में इन्हीं 89 निर्वाचन क्षेत्रों में 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के पूर्व नेताओं को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जयवीर शेरगिल बनाए गए प्रवक्ता, अमरिंदर सिंह और जाखड़ के लिए भी एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget