एक्सप्लोरर

Mithila University Namaz Row: मिथिला यूनिवर्सिटी कैंपस में सामूहिक नमाज और इफ्तार पर बवाल, बिहार के मंत्री ने लगाया ये आरोप

Narayan Mithila University: बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि शैक्षणिक संस्था पढ़ने-पढ़ाने के लिए है. मंदिर-मस्जिद के काम वहीं होने चाहिए, किसी शैक्षणिक संस्थान या सड़क पर नहीं.

ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय के प्रशासनिक परिसर में आरजेडी और जेडीयू के नेताओं की मौजूदगी में नमाज पढ़े जाने और दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किए जाने के बाद बवाल मच गया है. बीजेपी अब लगातार इसकी आलोचना कर रही है. बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री और जाले से भाजपा के विधायक जीवेश मिश्रा ने इसे गलत करार दिया है. उन्होंने इसे वोट बैंक की राजनीति बताया.  

आरजेडी नेता ने बताया क्यों किया आयोजन
ललित नारायण मिथिला विवि परिसर में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शिरकत करने पहुंचे आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और बहादुरपुर के पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि रमजान पाक महीना है और इसमें सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने और दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने पर अमन-चैन और प्यार-मोहब्बत बढ़ता है. उन्होंने कहा कि कुछ सांप्रदायिक शक्तियां देश को गलत दिशा में ले जा रही हैं. उनसे लोगों के बचकर रहना चाहिए. 

बीजेपी ने बोला हमला, दिया ये तर्क
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि शैक्षणिक संस्था पढ़ने-पढ़ाने के लिए है. अगर नमाज और हनुमान चालीसा का आयोजन शैक्षणिक संस्थानों में होता है तो फिर मस्जिद और मंदिर किसलिए बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद के काम वहीं होने चाहिए, किसी शैक्षणिक संस्थान या सड़क पर नहीं. यह आम जन के मौलिक अधिकार का हनन है और सरकार के काम में बाधा है. उन्होंने कहा कि अजान को लेकर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं है लेकिन लाउडस्पीकर को लेकर है. सुप्रीम कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण को रोकने का कानून बनाया है. इस पर अमल होना चाहिए. 

इफ्तार से ज्यादा रफ्तार की जरूरत - मंत्री
मंत्री जीवेश मिश्रा ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नमाज और लाउडस्पीकर पर आए बयान के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री भी एक दल के नेता हैं. अगर सीएम अपने दल के फोरम पर उसके हिसाब से बयान देते हैं तो उस पर वे कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार को इफ्तार से ज्यादा रफ्तार की जरूरत है. जीवेश मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति करने के लिए ऐसे काम करते हैं. 

बता दें कि पिछले 26 अप्रैल को कुछ छात्रों की ओर से विवि परिसर में सामूहिक नमाज और दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था. इसमें राजद और जदयू के नेता भी शामिल हुए थे. अब इसका वीडियो सामने आया है जिसे लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. इससे पहले भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी ने दरभंगा टावर चौक की सड़क पर अलविदा की नमाज पढ़े जाने को लेकर सवाल उठाया था और मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर उतारने की मांग की थी. 

ये भी पढ़ें - 

Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा और उनके पति को फिलहाल कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत पर सोमवार को आएगा फैसला

Patiala Violence: हिंसा के बाद तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, इंटरनेट सेवाएं बहाल, जानिए सीएम भगवंत मान ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget