एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ बढ़ रहा साइबर अपराधों का ग्राफ, कोरोना काल में शरीर के साथ-साथ साइबर हाइजीन भी जरूरी

कोविड संकट के बीच साइबर हमले बढ़े हैं और कई कमजोरियां उजागर हुई हैं. साइबर सुरक्षा के जानकार आगाह करते हैं कि 15 तरीके ऐसे हैं जिनके जरिए आसानी से फोन को हैक किया जा सकता है.

नई दिल्ली: बढ़ते साइबर खतरों के बीच भारत उन देशों की फेहरिस्त में शामिल है जिसके खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले होते हैं. देश के साइबर सुरक्षा संयोजक ले जनरल (रि) राजेश पंत के मुताबिक दुनिया में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा साइबर हमले भारत के खिलाफ हो रहे हैं. कोविड-19 महामारी ने जहां साइबर हमलों और खतरों को बढ़ाया है. जरूरी है कि सुरक्षा तंत्र से लेकर आम लोग तक सभी इसके खिलाफ सावधानी रखें. ऐसे में इंतजार है कि भारत की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति के लागू होने का. 

साइबर सुरक्षा पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनरल पंत ने कहा कि कोविड-19 संकट के बीच साइबर हमले बढ़े हैं और कई कमजोरियां उजागर हुई हैं तो अनेक समाधान भी सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि बीते साल मुंबई में सामने आए बिजली संकेट के बाद ऊर्जा मंत्रालय ने अपने विभिन्न विभागों और खास तौर पर बिजली उत्पादन, वितरण आदि के लिए अलग-अलग कंम्प्यूटर एमरजेंसी रिस्पांस टीमें बना ली हैं. 

साथ ही चीन से साइबर सेंधमारी के खतरों के बीच भारत में भरोसेमंद उपकरणों की उपलब्धता और खासतौर पर सरकारी खरीद से पहले प्रमाणीकरण की कवायद भी शुरु की है. ले जनरल (रि) पंत के मुताबिक टेलिकॉम के साथ-साथ रक्षा और ऊर्जा मंत्रालय ने भी अपनी उपकरणों की खरीद से पहले प्रमाणीकरण में रुचि दिखाई है. 

हालांकि खतरा इस बात का भी है कि संगठित अपराधिक संगठन भी साइबर अपराधों में जुटे हैं. जनरल पंत ने बताया कि डी-कंपनी जैसे सभी गुट सायबर सेंधमारी और अपराधिक गितिविधियों में जुटे हैं. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि देश के मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी किस तरह सायबर अपराध की दुनिया में भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है. ध्यान रहे कि पिछले साल मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक कारोबारी के पास डी-कंपनी गैंग के जुड़े फहीम मचमच ने फिरौती का कॉल किया था. वहीं इस मामले की जांच में यह सामने आया था कि यह कॉल वॉइस इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए किया गया था. 

अधिकतर मामलों में मोबाइल फोन की भूमिका
साइबर अपराधों के ताजा ट्रेंड में यह भी सामने आया है कि अधिकतर मामलों में मोबाइल फोन की भूमिका सामने आई है. हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम कर रहे इंडियन साइबर क्राइम कॉओर्डिनेशन सेंटर खास तौर पर मोबाइल फोरिंसक पर काम कर रहा है ताकि अपराधों का पता लगाया जा सके. 

साइबर सुरक्षा के जानकार आगाह करते हैं कि 15 तरीके ऐसे हैं जिनके जरिए आसानी से फोन को हैक किया जा सकता है. जनरल पंत के अनुसार यह जरूरी है कि कोविड संकट के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हाइजीन का ध्यान रखा जाए तो साथ ही साइबर सुरक्षा के लिए भी हाइजीन का ख्याल रखा जाए. 

साइबर सुरक्षा जानकार मोबाइल इस्तेमाल के लिए सायबर सुरक्षा पाठ्यक्रमों को सुलभ बनाने और वहीं कार्यालयों में सायबर बेल्ट योजना लागू करने की भी सिफारिश करते हैं. जानकारों के मुताबिक जूडो की तरह कंप्यूटर और सायबर क्षमताओं के आधार पर व्हाइट, ब्लू, रेड और ब्लैक बेल्ट जैसा वर्गीकरण बनाने की जरूरत है. जिसमें साइबर क्षमताओं के आधार पर पेशेवरों को तैयार किया जा सके. 

ये भी पढ़ें-
आपके काम की खबर, साइबर ठगी से बचाएगा ये नंबर और ट्रांजेक्शन हो जायेगी होल्ड

साइबर अपराधी को दबोचने जामताड़ा पहुंची राजस्थान पुलिस, लाखों रुपये समेत अन्य सामान जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
AI Summit Protest: 'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
चेन्नई में हाई-प्रोफाइल ठगी! महिला से दोस्ती कर मां-बेटे ने हड़पे करोड़ों के गहने, ब्लैकमेल भी किया
चेन्नई में हाई-प्रोफाइल ठगी! महिला से दोस्ती कर मां-बेटे ने हड़पे करोड़ों के गहने, ब्लैकमेल भी किया
मिसाल: ब्रेन डेड घोषित हुई 8 साल की वेनबा, अंगदान से 4 लोगों को मिला नया जीवन
मिसाल: ब्रेन डेड घोषित हुई 8 साल की वेनबा, अंगदान से 4 लोगों को मिला नया जीवन

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 1.5 से 1.9 के बीच सिमटे टॉप शोज़, क्या क्रिकेट ने छीन ली टीवी की रेटिंग?
Income Tax Act 2025: HRA, Foreign Income, PAN और Audit Rules में बड़े Changes | Paisa Live
Bollywood News:14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन की वापसी, ‘राम जी आकर भला करेंगे’ ने मचाया धमाल
Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AI Summit Protest: 'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
IND vs ZIM: सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
Embed widget