एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर दुनिया अलर्ट, जानें किस मामले में है ज्यादा खतरनाक

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए स्ट्रेन के सामने आने से संक्रमण की दर अचानक से बढ़ गई है. जिसे देखते हुए ब्रिटेन में क्रिसमस के मौके पर सख्त लॉकडाउन लगाया गया है. वहीं बेल्जियम और नीदरलैंड ने रविवार को यूके से उड़ानों को रद्द कर दिया.

कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद से दुनिया में उम्मीद की किरण चमकी. दुनियाभर के कई देशों ने टीकाकरण को मंजूरी भी दे दी है. इस अच्छी खबर के साथ साथ एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पूरी दुनिया को एक बार फिर अलर्ट मोड पर डाल दिया है.

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया म्यूटेशन सामने आया है. यह पहले के वायरस से 70% ज्यादा तेजी से फैलता है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की ओर से पुष्टि के बाद दुनिया के कई देशों ने तत्काल प्रभाव से ब्रिटेन आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है.

कोरोना के नए स्ट्रेन की खबरों पर भारत की नजरें भी टिकीं हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय इस पर नजर बनाए हुए है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार नजर रख रही है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर तुरंत रोक लगाने को कहा है. अब देखना होगा कि केंद्र सरकार इसे लेकर क्या कदम उठाती है.

पहले के वायरस के मुकाबले किस तरह खतरनाक? कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन को लेकर ब्रिटिश पीएम ने बताया कि कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन सामने आया है, जो पूर्व के वायरस के मुकाबले 70 प्रतिशत अधिक तेजी से फैलता है. ब्रिटिश हेल्थ एक्पर्ट्स के मुताबिक यह वायरस इतनी तेजी से फैलता है कि स्थिति 'नियंत्रण से बाहर' है. अधिकारियों ने कहा कि इस बात के अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिले हैं यह वायरस पहले से वायरस से ज्यादा घातक है.

क्या मौजूदा वैक्सीन इस वायरस पर असर करेगी? एक्सपर्ट्स की माने तो नए वायरस का वैक्सीन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वहीं ब्रिटिश हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के पूरी तरह से प्रभावी साबित होने तक इंग्लैंड की आबादी के लगभग एक तिहाई हिस्से को प्रभावित करने वाले सख्त नियम तब तक बने रह सकते हैं. ब्रिटेन इस नए स्ट्रेन को लेकर WHO को भी सूचित कर दिया है. अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि यह नया स्ट्रेन ब्रिटेन से ही शुरू हुआ है या फिर कहीं बाहर से आया है.

ब्रिटेन में लगाया गया और भी सख्त लॉक डाउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के बाद क्रिसमस से पहले दक्षिणी इंग्लैंड में बाजारों को बंद करने और लोगों के जमावड़े पर रोक लगाने की घोषणा की है. जॉनसन ने श्रेणी-4 के सख्त प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का एलान किया. क्रिस्मस को लेकर सरकार की ओर से भी ढील दी गई थी उसे वाप ले लिया गया है.

ब्रिटिश स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने कहा, ''कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद घर पर बने रहने का आदेश सही है. क्रिसमस पर परिवारिक समारोहों पर प्रतिबंध और गैर-आवश्यक दुकानों को बंद करने के लिए कहा गया है. दुर्भाग्य से नया स्ट्रेन नियंत्रण से बाहर है. हमें इसे नियंत्रण में रखना होगा.''

इसे भी पढ़ें ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार, सख्त लॉकडाउन लागू, 'क्रिसमस बबल' कार्यक्रम भी रद्द Coronavirus: इटली और जर्मनी में क्रिसमस की खुशियों पर फिरा पानी, कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगाई गईं खास पाबंदिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget