देश में कोरोना के रिकॉर्ड केस दर्ज, बंगाल में सातवें चरण के लिए वोटिंग जारी | सुबह की बड़ी खबरें
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 52 हजार 991 नए मामले सामने आए हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज 34 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं | सुबह की बड़ी खबरें.

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 52 हजार 991 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, दो हजार 812 लोगों की मौत हुई है. देश में एक्टिव केस बढ़कर 28 लाख 13 हजार 658 हो गए हैं. कल दो लाख 19 हजार 272 लोग ठीक भी हुए हैं. देशभर में अबतक वैक्सीन की 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार 223 डोज दी गई हैं.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3gHORmq
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज 34 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं. वहीं, कोलकाता में वोट डालने के बाद ममता के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि ममता एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएंगी.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/32OBpFa
अमेरिका अब भारत को कोविड वैक्सीन के उत्पादन के लिए जरूरी कच्चे माल को आयात करने के लिए तैयार हो गया है. इसके अलावा अमेरिका कोविड रैपिड टेस्ट किट, वेंटिलेटर और पीपीई किट भी भारत को उपलब्ध कराएगा. कल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने अमेरिका के एनएसए से फोन पर बात की थी.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3aEuT8o
केंद्र सरकार ने कहा है कि अगर 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगवानी है तो उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. इन लोगों को वॉक-इन यानी सीधा टीका केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा नहीं मिलेगी. देश में एक मई से 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की शुरूआत होगी.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3vd2u0W
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से ब्रेक ले लिया है. अश्विन ने ट्वीट कर बताया है कि उनका परिवार इस समय कोविड-19 से जूझ रहा है और इस मुश्किल समय में वो उनके साथ खड़े होना चाहते हैं. जब स्थिति सुधरेगी तो वह फिर टीम के साथ जुड़ेंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने अश्विन के फैसले का स्वागत किया है.
पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3xmNeR9






















