एक्सप्लोरर

बिहार: योगी आदित्यनाथ बोले- मुस्लिमों की आबादी इसलिए बढ़ी क्योंकि उन्हें सारी सुविधाएं दी गईं

बिहार के गया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर भ्रामक तथ्यों का प्रचार किया जा रहा है. वे ताकतें जो भारत की प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं, वैसे लोगो का पर्दाफाश करना है.

गया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिमों की आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है. बिहार के गया में नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की आबादी इसलिए बढ़ी क्योंकि उन्हें भारत में सारी सुविधाएं दी गई हैं.

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकता कानून किसी जाति मजहब का विरोधी नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ मुट्ठीभर लोग इसका विरोध कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि नागरिकता कानून का विरोध करने वाले लोग देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून का एनआरसी से कोई संबंध नहीं है.

मुस्लिम आबादी पर बोलते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ''1947 में भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. आजतक मुस्लिम आबादी 7 से 8 गुना बढ़ी है. किसी को आपत्ति नहीं है. उन्हें सारी सुविधाएं दी गईं, लेकिन पाकिस्तान के अंदर हिंदुओं की आबादी एक प्रतिशत ही रह गयी है. पाकिस्तान में हिंदू या तो धर्मांतरित किए गए या फिर मार दिए गए. 1955 में भारत ने नागरिकता कानून बनाया था. दूसरे देशों से आये पीड़ित-प्रताड़ित लोगों को नागरिकता मिलेगी.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर भ्रामक तथ्यों का प्रचार किया जा रहा है. वे ताकतें जो भारत की प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं, वैसे लोगों का पर्दाफाश करना है. मुख्यमंत्री ने तीन तलाक, धारा 370 के हटने और पीओके को लेकर भी अपनी बात कही.

आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''कांग्रेस-आरजेडी के लोग कहते थे पाक के पास एटम बम है, लेकिन भारत की आतंकियों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की भाषा बदल गई. पीएम मोदी ने देश और दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया है.'' सीएम ने इराक और अमेरिका के रिश्ते  पर कहा कि इन दोनों देशों के बीच भारत ही मध्यस्थता करा सकता है.

यह भी पढ़ें-

अगर अभी तक फास्टैग नहीं लिया है तो कैश लेन में जाएं वरना देना पड़ेगा दोगुना टोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget