एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का हल्ला बोल, कर दी पाकिस्तान का नामो-निशान मिटाने की मांग

India's action over Pakistan : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया है. वहीं, देश की जनता भी पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है.

Muslim Community on Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग भी सड़कों पर उतर आए हैं. आतंकी हमले में भारत के निर्दोष 26 लोगों के मारे जाने पर मुस्लिम समुदाय के लोग पाकिस्तान और आतंकवाद का जमकर विरोध कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के इटारसी जयस्तंभ पर शुक्रवार (2 मई) को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान आतंकवादियों का पुतला भी दहन किया गया.

यूपी के एटा में मुस्लिम समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन

वहीं, उत्तर प्रदेश के एटा में मुस्लिम समाज के लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार (2 मई) को पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद खत्म करो’ लिखी तख्तियां भी ले रखी थी.

आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ पूरे देश में हो रहे प्रदर्शन- शराफत हुसैन

मुस्लिम नेता शराफत हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ मुसलमानों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. आतंकी हमले के पहले दिन से ही आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पूरे देश में लोग सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आतंकियों ने पहलगाम में निहत्थे लोगों की हत्या कर मुसलमानों के सीने में खंजर घोंपा है. गुरुवार (1 मई) को एटा में हिंदू भाइयों के साथ मुसलमानों ने भी अपना कारोबार बंद रखा था. शुक्रवार (2 मई) को एटा नगर की 30 से ज्यादा मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया.

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जाएगा. हम केंद्र की मोदी सरकार से गुजारिश करते हैं कि पाकिस्तान से जंग लड़े और पाकिस्तान का नामों-निशान दुनिया के नक्शे से खत्म कर दिया जाए.”

आतंकियों के धर्म पूछकर हत्या करने के सवाल पर शराफत हुसैन ने कहा, “जम्मू-कश्मीर जो भाई घूमने के लिए गए थे, वो एक-एक मुसलमान की तारीफ कर रहे हैं. उनके बयान को दिखाया नहीं जा रहा है. उनका कहना है कि वहां के मुसलमानों ने जान पर खेलकर हमें बचाया. उन्होंने कहा कि हम देश और राज्य सरकार से गुजारिश करते हैं कि हमें सबसे पहले बॉर्डर पर लगाइए. हम अपनी जान पर खेलकर पाकिस्तान को खत्म करने का काम करेंगे.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget