एक्सप्लोरर

मुंबई में एक बार फिर दिखेगी दही-हांडी की धूम

हाईकोर्ट में हरी झंडी मिलने के बाद इस साल मुंबई में गोविंदा और दही हांडी की धूम देखने मिलेगी.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जितनी अपनी तेज़ रफ़्तार के लिए जानी जाती है, उतनी ही ज्यादा त्योहारों के लिए भी मशहूर है. नवरात्री और जन्माष्टमी जैसे त्यौहार यहां के लोग धूमधाम से मनाते हैं. वैसे तो जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन मुंबई में इस त्यौहार को मानाने का तरीका बेहद अलग और रोमांचक है.

जन्माष्टमी के दिन मुंबई की गलियों में ऊंचाई पर मटकी लटकाई जाती है, जिसमें दही और हल्दी का पानी होता है. मटकी के नीचे युवाओं की टोली होती है, जिन्हें गोविंदा कहा जाता है औ वे इसे फोड़ने की कोशिश करते हैं. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस उत्सव में शामिल होनेवाले नाबालिग गोविंदा और इंसानी मीनार की ऊंचाई पर पाबन्दी लगाए जाने के चलते इस त्यौहार का रंग फिका पड़ गया था. लेकिन इस साल बॉम्बे हाई कोर्ट ने 14 साल के बच्चों के मानवी मीनारों में शामिल होने के सिवाय सारी पाबंदियां हटा दीं. हाई कोर्ट में हरी झंडी मिलने के बाद इस साल मुंबई में गोविंदा और इस उत्सव की धूम देखने मिलेगी.

कोर्ट के फैसले से इस दही-हांडी उत्सव को आयोजित करने वाले भी काफी खुश हैं और इस साल खेल में शामिल होनेवाले गोविंदाओं के लिए बड़ी इनामी राशि की घोषणा कर चुके हैं. ठाणे में 9 मानवी मीनारों बनाने के लिए 11 लाख तो घाटकोपर में कुल इनामी राशि 25 लाख रखी गई है.

मुंबई के अलग-अलग गोविंद मंडलों में जन्माष्टमी के दिन त्यौहार मनाने से ज़्यादा इंसानी मीनारे बनाने की होड़ लग गई. इसी से उन्हें लाखों रुपयों की इनामी राशी मिलने लगी और उनके नाम रिकॉर्ड भी दर्ज होते गए. रिकॉर्ड और पैसों ने इस त्यौहार का व्यवसायीकरण किया जिसकी वजह से गोविंदा भी अपनी जान जोखिम में डालने लगे. इन्ही चीज़ों को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने इजाजत देते समय गोविंदा और आयोजकों पर कुछ शर्तें लागू कर दी.

  1. चौदह साल के कम उम्र के बच्चे मानवी मीनारों बनाने में शामिल नहीं होंगे

      2. आयोजक गोविंदाओं के लिए सेफ़्टी गेयर, जमीन पर गद्दे, हारनेस्ट, एम्बुलेंस का इंतजाम करें

      3. गोविंदाओं का मेडिकल इंश्योरेंस

      4. आयोजन की जगह पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम हों

कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए आयोजकों ने सारी तैयारियां कर ली हैं. गोविंदा भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं. गोविंदाओं को यक़ीन है कि कई महीनों की प्रशिक्षण और तैयारी किसी भी तरह की दुर्घटना से दूर रखेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget