एक्सप्लोरर

मूसलाधार बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, आम जीवन अस्त व्यस्त, सड़क-लोकल ट्रेनें-फ्लाइट बुरी तरह प्रभावित

मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे मध्य और हार्बर रेलवे लाइनों और पश्चिमी लाइन के कुछ हिस्सों में कई स्थानीय ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि कई उड़ानों के परिचालन में औसतन 25 मिनट की देरी हुई है.

मुंबई: मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश से बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया जिस कारण कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, कई विमानों के परिचालन में विलंब हुआ और यातायात की समस्या हुई. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों से पश्चिमी महाराष्ट्र के बांधों में पानी के प्रवाह पर नजर रखने के लिए कहा है, जहां पिछले महीने कुछ जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचायी थी. मुंबई नगर निकाय ने सभी स्कूलों को बंद रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि छात्रों को सुरक्षित घर वापस भेज दिया जाए. अधिकारियों ने बताया कि पानी भरने के कारण विदर्भ क्षेत्र में गढ़चिरौली और गोंदिया जिले के 100 से ज्यादा गांवों और कोंकण इलाके के रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों के विभिन्न हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया है. रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के पश्चिमी घाट इलाकों में भूस्खलन होने की भी सूचना है.

भारी बारिश का गणेशोत्सव पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र को पिछले सप्ताह बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन फिर से अनवरत बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है जो थमने का नाम नहीं ले रहा. दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से राज्य में हालात और खराब हो गए हैं. भारी बारिश के कारण पूरे राज्य में गणेशोत्सव पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है. मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे मध्य और हार्बर रेलवे लाइनों और पश्चिमी लाइन के कुछ हिस्सों में कई स्थानीय ट्रेनों को रद्द करना पड़ा.

मूसलाधार बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, आम जीवन अस्त व्यस्त, सड़क-लोकल ट्रेनें-फ्लाइट बुरी तरह प्रभावित

उड़ानों के परिचालन में औसतन 25 मिनट की देरी हुई पश्चिम रेलवे ने कहा कि माटुंगा रोड पर जलभराव के कारण इसकी लाइनों पर ट्रेनों को चर्चगेट और वसई रोड के बीच निलंबित कर दिया गया. बयान में यह भी कहा गया कि नालासोपारा में जल स्तर 300 मिमी से ऊपर चला गया, जिसके मद्देनजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से वसई और विरार के बीच रोक दिया गया. पटरी पर पानी भर जाने के कारण जयपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस वैतरणा स्टेशन के पास एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही. मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि कई उड़ानों के परिचालन में औसतन 25 मिनट की देरी हुई है. मुंबई और उसके उपनगरों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बाढ़ के कारण धीमी हो गई.

मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 150 मौसम केंद्रों में से 100 में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''इससे पता चलता है कि मुंबई में बारिश कितनी भयंकर हो गई है. हमने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई शहर और उपनगरों, ठाणे और पालघर जिलों सहित राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.'' उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और पुलिस लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रयास करने में जुटी है.

युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर शहर में भारी बारिश पर चिंता जतायी है. इस बीच बारिश के कारण हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता विजय वाडेट्टीवार ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इसका आपदा प्रबंधन करने में पूरी तरह से विफल रही है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वाडेट्टीवार ने कहा कि लोगों को इस तरह की संकट की स्थिति में खुद का ध्यान रखना चाहिए और मदद के लिए सरकार और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

गगनयान कार्यक्रम के लिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित करेगा रूस- पीएम मोदी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget