एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: बारिश से बेहाल मुंबई, सीएम ठाकरे ने की समीक्षा बैठक

भारी बारिश के बीच आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने समीक्षा बैठक की.

महाराष्ट्र में मुंबई और अन्य इलाकों में लगातार भारी बारिश के बाद राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की. कोल्हापुर में पंचगंगा नदी खतरे के निशान को छू रही है.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में ठाकरे ने अधिकारियों को सतर्क रहने और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस दौरान लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों से भी बातचीत की. बयान में कहा गया कि बुधवार से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक मुंबई में 331.08 मिमी बारिश हुई जबकि उपनगरों में बुधवार से 162.3 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं शहर में 106 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली जबकि अन्य स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से हवा की वजह से गिरे पेड़ों को तेजी से हटाने का आदेश दिया है.

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और रेलवे पुलिस की टीम द्वारा दक्षिणी मुंबई के मस्जिद बंदर स्टेशन के नजदीक पटरियों पर पानी भरने से दो लोकल ट्रेनों में फंसे 290 यात्रियों को सुरक्षित निकालने के कार्य की प्रशंसा की.

बयान में बताया गया कि मस्जिद बंदर में एक मोटर पंप से बिजली का झटका लगने से एक रेल कर्मी की मौत हो गई. वहीं कुर्ला में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया.

बयान में कहा गया कि मुंबई में 361 पेड़ गिर गए और दीवार गिरने की भी 15 घटनाएं हुईं हैं. वहीं ठाकरे ने कोंकण और पुणे संभाग के आयुक्तों से कहा कि वह नदियों के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करें.

कोल्हापुर, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश के बाद नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है. एनडीआरएफ की 16 टीमें राज्य के बारिश प्रभावित इलाकों में तैनात हैं जिनमें से चार कोल्हापुर भेजी गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget