एक्सप्लोरर

मुंबई रेलवे पुलिस का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, कमिश्नर ने मुंबईकर्स को दी जानकारी

Mumbai Railway Police: मुंबई पुलिस कमिश्नर की तरफ से जानकारी दी गई है कि ट्विटर अकाउंट जब तक रिस्टोर नहीं हो जाता है तब तक नए ट्वीट्स पर भरोसा न करें. इस पर एजेंसियां काम कर रही हैं.

Mumbai Railway Police: मुंबई रेलवे पुलिस का ट्विटर अकाउंट अचानक किसी ने हैक कर लिया. रेलवे पुलिस कमिश्नर की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है. उन्होंने मुंबई में रहने वाले लोगों से कहा है कि इस ट्विटर हैंडल से जो भी नए ट्वीट्स किए जाएंगे उन पर भरोसा न करें. इसे लेकर आगे जानकारी दी जाएगी, उसके बाद ही रेलवे पुलिस के ट्वीट्स पर ध्यान दें. कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में एजेंसियां जांच में जुटी हैं और जल्द से जल्द अकाउंट को रिस्टोर कर दिया जाएगा. 

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. हैकर्स ट्विटर और फेसबुक अकाउंट्स को निशाना बना रहे हैं. इसे रोकने के लिए भारत में तमाम एजेंसियां जुटी हैं और एक सख्त सिस्टम तैयार करने की कोशिश जारी है. 

हरियाणा में साइबर क्राइम पर मंथन
हरियाणा में गृहमंत्रालय की तरफ से एक चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें साइबर क्राइम पर खास फोकस रहेगा. इस शिविर में कई राज्यों के आला पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. गुरुवार 27 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह ने इस चिंतन शिविर को संबोधित किया. चिंतन शिविर में साइबर अपराध, ड्रग तस्करी, सीमा प्रबंधन,कट्टरपंथ सहित तमाम चुनौतियों पर मंथन हो रहा है. इस शिविर को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे. 

व्हॉट्सऐप को लेकर भी अटकलें
इससे कुछ दिन पहले जब पॉपुलर मैसेंजर ऐप व्हॉट्सऐप करीब डेढ़ घंटे के लिए बंद हो गया था, तब भी साइबर अटैक की अटकलें लगाई गईं. साइबर एक्सपर्ट्स का मानना था कि ये कोई मेंटेनेस की वजह से नहीं बल्कि एक साइबर सुरक्षा में सेंध का मामला लगता है. इतने लंबे वक्त तक व्हॉट्सऐप का बंद रहना काफी हैरान करने वाला था. हालांकि व्हॉट्सऐप की तरफ से जारी बयान में इसे एक टेक्निकल एरर बताया गया. कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी थी कि आखिर ये एरर क्यों और कैसे हुआ. 

ये भी पढ़ें - क्या साइबर सुरक्षा में लगी सेंध? जानिए व्हाट्सएप डाउन होने को लेकर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में H1N1 और फ्लू को लेकर बढ़ी सतर्कता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
दिल्ली में H1N1 और फ्लू को लेकर बढ़ी सतर्कता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget