एक्सप्लोरर

त्योहारों को देखते हुए मुम्बई पुलिस अलर्ट, ड्रोन और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर लगाई गई रोक

इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक आनेवाले त्योहारों के मद्देनजर आनेवाले वक्त में आतंकी या एंटी सोशल एलिमेंट्स ड्रोन या फिर रिमोट ऑपरेटेड लाइट एयर क्राफ्ट, एयर मिसाइल या फिर पैराग्लाइडरस का इस्तेमाल कर बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते है जिनके टारगेट पर VVIP या फिर भीड़भाडवाली जगहे हो सकती है.

मुंबई: आगामी त्यौहारों के सीजन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने मुंबई शहर में हाई अलर्ट जारी किया है. त्योहारों के सीजन में मुंबई में बड़े आतंकी हमले और अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के मुताबिक शहर भर में ड्रोन उड़ाने को लेकर पाबंदी जारी रहेगी इस तरह के निर्देश दिए गए हैं. इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक आनेवाले त्योहारों के मद्देनजर आनेवाले वक्त में आतंकी या एंटी सोशल एलिमेंट्स ड्रोन या फिर रिमोट ऑपरेटेड लाइट एयर क्राफ्ट, एयर मिसाइल या फिर पैराग्लाइडरस का इस्तेमाल कर बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते है जिनके टारगेट पर VVIP या फिर भीड़भाडवाली जगहे हो सकती है. लिहाजा इसी सेंट्रल एजन्सी के थ्रेट के मद्देनजर किसी भी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को उड़ाने के लिए पाबंदी लगाई गई है .

एबीपी न्यूज़ को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि आखिरकार क्यों मुम्बई पुलिस ने यह अलर्ट जारी किया है. एबीपी न्यूज़ को मुम्बई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 5 दिन पहले जुहू एयरपोर्ट से उड़ने वाले हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी उसके कुछ ही मिनटों के बाद हेलीकॉप्टर के पायलट ने नोटिस किया कि हेलीकॉप्टर से महज 100 फ़ीट की दूरी पर उड़ता हुआ एक संदिग्ध ऑब्जेक्ट दिखाई दे रहा है. उस वक्त हेलीकॉप्टर के उड़ान की ऊंचाई तकरीबन 800 फ़ीट रही होगी. यह उड़ान भरने के समय सुबह 9.30 बजे के करीब की थी. उसके बाद पायलट ने फौरन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इस बात की सूचना दी जिसके बाद ATC के स्टाफ ने फौरन मुम्बई पुलिस को इस बात की सूचना दी.

मुम्बई पुलिस के मुताबिक यह जानकारी मिलने के बाद फौरन सभी पुलिस स्टेशन को सूचना दी गयी कि जांच करे पता करें कि हेलीकॉटर के पायलट को दिखी आसमान में उड़ती हुई संदिग्ध चीज कोई ड्रोन था या फिर कुछ और?

मुम्बई पुलिस ने आज ही इसी बाबत एक महत्वपूर्ण एलर्ट भी जारी किया है जहां 30 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक आसमान में ड्रोन, लाइट एयरक्राफ्ट सहित अन्य चीजों के उड़ाने व उड़ान पर रोक लगा दी है. हालांकि, मुंबई पुलिस का कहना है कि यह मुंबई की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑर्डर जारी किया गया है. समय-समय पर इस प्रकार के रूटीन आर्डर जारी किए जाते हैं. मुंबई पुलिस शहर की सुरक्षा के लिए सतर्क है और इस प्रकार के रूटीन आर्डर से आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget