एक्सप्लोरर

Mumbai: कोविड केयर सेंटर में तब्दील हुआ जैन मंदिर, मंदिर में की गई 100 बेड की व्यवस्था

मुंबई में बने जैन मंदिर को अब कोविड मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है. मंदिर के कमरों में 100 बेड के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है.

मुंबई इन दिनों कोरोना वायरस का केंद्र बनी हुई है. यहां हर दिन हजारों कोविड केस मिल रहे हैं. जिसकी वजह से अब अस्पतालों की कमी हो रही है. इसलिए अब जगह जगह पर मरीजों की मदद करने के लिए बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है. इसी के चलते कांदिवली इलाके में बने जैन मंदिर ने मदद के लिए 100 बेड का कोविड सेंटर मंदिर में ही बना दिया है. दरअसल ये एक पांच मंजिला मंदिर है, जिसमें कोविड मरीजों की देखभाल की जाएगी और उनके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है. मंदिर के एक भक्त ने बताया कि यहां पर पूजा करने के लिए कई कमरे बने हैं और लाइब्रेरी भी है उन्हीं को अब कोविड सेंटर का रूप दिया गया है, जिससे मरीजों को दर दर ना भटकना पड़े और समय पर उनका इलाज किया जा सके. मुंबई बढ़ते केस के चलते कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है और बेड भी फुल चल रहे हैं. इसलिए जैन मंदिर ने अपनी सेवाओं का विस्तार करने और रोगियों की मदद करने का फैसला किया है.

मंदिर बना कोविड सेंटर

मंदिर के भक्त प्रदीप मेहता ने बताया कि 'सेवा और दान जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज है, हमारे जैन मंदिर में एक अध्ययन कक्ष, ध्यान कक्ष, रसोई और कई अन्य कमरे हैं, कई धार्मिक गतिविधियां नियमित रूप से यहां होती हैं, लेकिन अब हम इसे पूरी तरह से कोविड सेंटर में बदल रहे हैं'. साथ ही बताया लगभग सब तैयारी पूरी हो गई हैं, अगले दो दिन में सेंटर मरीजों के लिए खुल जाएगा.

3,000 रुपये में मिलेगा बेड

जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में एक एक्स रे मशीन और अन्य चिकित्सा आपातकालीन उपकरण मौजूद हैं और अब डॉक्टर और कर्मचारी यहां सेवा देंगे. बेड प्रतिदिन 3,000 रुपये में मिलेगा और ये रुपया बिस्तर, ऑक्सीजन की आपूर्ति, चिकित्सा उपचार, दवाएं, डॉक्टर के शुल्क, भोजन में लगाया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः

भारत से ब्रिटेन जाने पर रोक, एयर इंडिया ने 24 से 30 अप्रैल तक के लिए रद्द की उड़ानें

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- सभी AIIMS में बढ़ा दी गई है आईसीयू बेड की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget