एक्सप्लोरर

मुंबई: कोरोना रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा करने वाला शख्स गिरफ्तार, पैसे लेकर बनाता था गलत रिपोर्ट

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि उन्होंने बीएमसी के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. न सिर्फ गलत रिपोर्ट बनाने वाले बल्कि गलत रिपोर्ट लेने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

मुंबई: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में एक और चुनौती बढ़ी है और वो फर्जीवाड़े की चुनौती है. मुंबई में कोरोना बीमारी से फायदा उठाने वाले लोगों की धरपकड़ पुलिस कर रही है, जो फर्जीवाड़ा करके गलत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. वहीं ऐसे भी लोग पकड़ में आ रहे हैं जो पॉजिटिव हैं लेकिन कागज से छेड़छाड़ करने के बाद यात्रा कर रहे हैं.

फर्जीवाड़ा करने के आरोप में शिवाजी नगर इलाके से अब्दुल सादिक खान नाम के एक आदमी को गिरफ्तार किया है. सादिक का काम प्राइवेट लैब से सैंपल इकट्ठा कर लेबोरेटरी भेजना था. लेकिन उसने कुछ रुपये लेकर अपने हाथों से कोरोना वायरस की फर्जी रिपोर्ट बनाकर लोगों को देना लगा. पुलिस ने सादिक के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दायर किया है जिसमें धारा 420,418, 465, 468 471,500 और 188 की धारा लगाई गई है.

पुलिस को प्राथमिक तौर पर गड़बड़ी वाली कुल छह रिपोर्ट मिली हैं. पुलिस इन गड़बड़ी की रिपोर्टों से जुड़े लोगों को भी खोज रही है. सादिक के कंप्यूटर की लैब में जांच की जा रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

मामला केवल सादिक की गड़बड़ी का नहीं है. मुंबई के खार इलाके में रहने वाले एक परिवार के 3 लोग जो कोविड पॉजिटिव थे, उन्होंने भी अपने कागजों के साथ छेड़खानी की और हवाई यात्रा करके मुंबई से जयपुर जाने की फिराक में थे. यात्रा से कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर उन्हें रोका गया. बीएमसी ने उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है. रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद फैमिली ने फर्जी तरीके से रिपोर्ट नेगेटिव कराई थी.

लोगों की तरफ से किया जा रहा ये फर्जीवाड़ा आगे बड़ी चुनौती बन सकता है. इस मामले में एबीपी न्यूज़ ने मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर से बात की. उन्होंने बीएमसी के अधिकारियों को कहा है कि कड़ी कार्रवाई होनी. न सिर्फ गलत रिपोर्ट बनाने वाले बल्कि गलत रिपोर्ट लेने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

इस मामले में बीएमसी अब एक टीम बनाने जा रही है जो कोरोना टेस्ट करने वाली जगह पर जाकर बार-बार जांच पड़ताल करती रहेगी. मेयर का कहना है कि 100 में से 95 लोग सही हैं लेकिन पांच लोग गड़बड़ी करते हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

मनसुख हिरेन मौत मामला: अधिकारी सचिन वाजे ने ATS से कहा- मैंने स्कॉर्पियो का कभी नहीं किया इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget