एक्सप्लोरर

मुंबई: तेल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बैलगाड़ी टूटी, नीचे गिरे कांग्रेस के कार्यकर्ता

तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध जारी है. टीएमसी और कांग्रेस ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया. टीएमसी तेल की कीमतों के खिलाफ दो दिन का धरना दे रही है. मुंबई और देहरादून में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया.

नई दिल्ली: तेल की कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी है. कांग्रेस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया. मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर चढ़कर तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान बैलगाड़ी टूट गई और कांग्रेस के कार्यकर्ता नीचे गिर गए. देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस कोलकाता में दो दिवसीय धरना दे रही है. राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, "जब से मोदी सरकार आई है वो जन विरोधी गतिविधियां कर रही है. जब तक मोदी सरकार को होश नहीं आ जाता, हम इसका विरोध करते रहेंगे."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

वहीं, दक्षिण-24 परगान में सागर विधानसभा क्षेत्र के मंदिरतला बाजार में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बाईक में आग लगाकर और लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

कीमतों में उछाल

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें शनिवार को 35 पैसे और 26 पैसे प्रति लीटर की तेजी के साथ क्रमश: 100.91 रुपये और 89.88 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंच गई. इस वृद्धि के साथ, अब डीजल की कीमतें पूरे देश में शतक के निशान को छूने के बहुत करीब पहुंच गई हैं. राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में ईंधन पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है.

मुंबई शहर में जहां 29 मई को पेट्रोल के दाम पहली बार 100 रुपये के पार चले गए, वहीं शनिवार को पेट्रोल की कीमत 106.93 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंच गई. शहर में डीजल की कीमतें भी बढ़कर 97.44 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जो महानगरों में सबसे ज्यादा है. देश भर में भी शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई, लेकिन कई राज्यों में स्थानीय करों के स्तर के आधार पर इसकी खुदरा कीमतें अलग-अलग थीं.

सभी महानगरों में पेट्रोल की कीमतें अब 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई हैं और ओएमसी अधिकारियों ने कहा कि अगर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में मजबूती जारी रही, तो ईंधन की कीमत और बढ़ सकती है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी, 2500 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget