एक्सप्लोरर

मुंबई में पांच मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, जानें हादसे की बड़ी बातें

इमारत के मलबे को हटाने और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों, दो जेसीबी मशीनों, क्रेनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

मुंबई:  दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में आज एक पांच मंजिला रिहाइशी इमारत गिर गई. इस हादसे में अबतक दस लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मलबे में अभी भी 25 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसे वाली जगह राहत औऱ बचाव कार्य जारी है. जानें अभी तक की दस बड़ी बातें-

सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर हुआ हादसा

चश्मदीदों के मुताबिक, भिंडी बाजार इलाके में ये हादसा आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर हुआ था. कहा जा रहा है कि मुंबई में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से ये इमारत गिर गई. बताया जा रहा है कि ये इमारत 70 साल पुरानी थी और जर्जर हालत में थी.

इमारत में रह रहे थे 10 से 12 परिवार

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पांच मंजिला इमारत में करीब 10 से 12 परिवार रह रहे थे.दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि जेजे अस्पताल के नजदीक पकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित इस इमारत के भूतल पर 12 कमरे और छह गोदाम बने हुये थे.

तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरु किया गया

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (एमसीजीएम) के आपदा प्रंबधन प्रकोष्ठ को सुबह करीब आठ बज कर 40 मिनट पर इमारत गिरने के बारे में सूचना मिली थी. एमसीजीएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने फंसे हुये लोगों को बचाने के लिए तुरंत दमकल कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा.

एक बुजुर्ग दंपत्ति सहित दस की मौत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक बुजुर्ग दंपत्ति सहित दस लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग गंभीर रूप घायल हो गये. घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इमारत में एक प्लेस्कूल भी था

एक महिला ने बताया कि इमारत में एक प्लेस्कूल भी था, जिसमें 20 से अधिक छोटे बच्चे पढ़ने पहुंचते थे. जिस समय इमारत ढही, प्लेस्कूल उसके दो घंटे बाद खुलने वाला था.

2013 में इमारत खाली करने का मिला था नोटिस

ये इमारत 70 साल पुरानी थी. इस हादसे के बाद आस-पास की इमारतों को भी खाली करा दिया गया है.  2013 में म्हाडा ने बिल्डिंग खाली करने को कहा फिर भी लोग यहां रह रहे थे.

राहत बचाव कार्य जारी

इमारत के मलबे को हटाने और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों, दो जेसीबी मशीनों, क्रेनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

कई लोगों के लिए मौत लेकर आई बारिश

मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है. कई लोगों के लिए ये मौत की बारिश साबित हुई. कल मुम्बई के ही विक्रोली के वर्षा नगर इलाके में दो घर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu: 21 साल के युवक ने 52 साल की गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, शादी का बना रही थी दवाब
Tamil Nadu: 21 साल के युवक ने 52 साल की गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, शादी का बना रही थी दवाब
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
PM मोदी के नोएडा दौरे से पहले पहुंच गई SPG, पूरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट घेरे में लिया
PM मोदी के नोएडा दौरे से पहले पहुंच गई SPG, पूरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट घेरे में लिया
गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के उत्पीड़न की जांच सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला आईपीएस को सौंपी, लापरवाही पर पुरानी जांच टीम को जारी किया नोटिस
गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के उत्पीड़न की जांच सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला आईपीएस को सौंपी, लापरवाही पर पुरानी जांच टीम को जारी किया नोटिस

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
Embed widget