एक्सप्लोरर

मुंबई एयरपोर्ट आज रहेगा बंद! छह घंटे तक कोई भी फ्लाइट नहीं भरेगी उड़ान, जानिए क्या है वजह

Mumbai Airport Shut Down: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर रोज 900 विमान उड़ान भरते हैं. ये देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है.

Mumbai Airport: छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के तौर पर जाना जाने वाला मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंगलवार (17 अक्टूबर) को बंद रहने वाला है. मानसून के मौसम के बाद एयरपोर्ट के दो रनवे पर मेंटेनेंस यानी रखरखाव के काम के लिए एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा. CSMIA के बयान के मुताबिक, फ्लाइट्स ऑपरेशन छह घंटे तक बंद रहने वाली हैं. मेंटनेंस का काम सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा. 

एयरपोर्ट प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, 'CSMIA के मानसून के बाद रनवे मेंटनेंस प्लान के हिस्से के तौर पर RWY 09/27 और RWY 14/32 दोनों रनवे 17 अक्टूबर को अस्थायी रूप से नॉन-ऑपरेशनल रहने वाले हैं. यह निर्धारित अस्थायी बंद CSMIA की वार्षिक मानसून के बाद जरूरी मेंटेनेंस प्लान का एक हिस्सा है. इस संबंध में छह महीने पहले ही एयरमेन को नोटिस (एनओटीएएम) भी विधिवत जारी किया जा चुका है.'

फ्लाइट्स ऑपरेशन क्यों किया गया बंद? 

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, हवाई अड्डे को निर्धारित अस्थायी तौर पर बंद करने का मकसद रनवे की मरम्मत और रखरखाव करना है. उनका कहना है कि इसके जरिए ही एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को उच्चतम मानकों तक बरकरार रखा जा सकता है. CSMIA का कहना है कि हर साल मानसून के सीजन के बाद रनवे के रखरखाव के लिए इसे बंद किया जाता है. ये उन कामों का हिस्सा है, जिसके जरिए न सिर्फ फ्लाइट ऑपरेशन बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है. 

मुंबई एयरपोर्ट ने कहा कि ये अस्थायी बंद इस बात को दिखाता है कि उसके ऑपरेशन्स में यात्रियों की सुरक्षा किस तरह से पहली अप्रोच है. बयान में कहा गया कि एयरपोर्ट ने सभी प्रमुख हितधारकों से बात कर उन्हें इसकी जानकारी दी है. ताकि मेंटनेंस के ठीक ढंग से पूरा होने के लिए फ्लाइट्स को निर्धारित किया जा सके. एयरपोर्ट ने कहा कि वह यात्रियों से भी सहयोग और समर्थन की उम्मीद कर रहा है. मुंबई एयरपोर्ट से हर रोज 900 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं. 

एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में 33 फीसदी इजाफा

मुंबई एयरपोर्ट ने सोमवार को बताया था कि सितंबर तिमाही में इसके यात्री ट्रैफिक में 33 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो अब बढ़कर 1.27 करोड़ पर पहुंच गया है. अगर कोविड महामारी से पहले 2019 के सितंबर तिमाही से तुलना करें, तो यात्रियों की संख्या में 109 फीसदी का इजाफा हुआ है. पिछली तिमाही में एयरपोर्ट पर 60,861 घरेलू एयर ट्रैफिक गतिविधियां हुईं, जबकि इंटरनेशनल एयर ट्रैफिक गतिविधियों की संख्या 20,438 रही. अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने एक साल पहले की अवधि में कुल यात्रियों की संख्या 96 लाख दर्ज की. 

यह भी पढ़ें: Plane Crash: मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त प्राइवेट जेट ने खोया कंट्रोल, देखते ही देखते हुए दो टुकड़े, हादसे की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget