एक्सप्लोरर

सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में दूसरे स्थान से खिसका मुंबई हवाई अड्डा, तीसरे स्थान पर आया

देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर जोरों पर है. ऐसे में यहां की हर तरह की गतिविधियां प्रभावित हो रही है. सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के मामले में भी मुंबई खिसककर दूसरे स्थान पर आ गया है.

देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के मामले में मुंबई एयरपोर्ट दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर आ गया है. करीब दस साल से मुंबई एयरपोर्ट देश का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट हुआ करता था लेकिन वित्तीय वर्ष 2020-21 में यह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. दूसरे स्थान पर दक्षिण भारत का बेंगलुरु एयरपोर्ट आ गया है. हमेशा की तरह दिल्ली एयरपोर्ट पहले स्थान पर कायम है. वहीं महाराष्ट्र के एक और एयरपोर्ट पुणे में भी एयर ट्रैफिक बहुत कम हुआ है. यह एयरपोर्ट सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में सातवें स्थान से खिसककर दसवें स्थान पर आ गया है. वहीं पटना एयरपोर्ट जो सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में 13 से 15वें स्थान पर आता था, छलांग लगाते हुए 8वें स्थान पर पहुंच गया है.

दस साल से दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट था मुंबई वित्तीय वर्ष 2021 में मुंबई का एयर ट्रैफिक तेजी से घटा है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर ही जारी है. इसी वजह से हाल-फिलहाल में भी वहां एयर ट्रैफिक बहुत कम हुआ है. एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर इस वित्तीय वर्ष के 10 महीनों में यानी अप्रैल 2020 से लेकर जनवरी 2021 के बीच 77 लाख विमान यात्रियों का आवागमन रहा जबकि बेंगलुरु में 80 लाख यात्रियों की आवाजाही रही. इस मामले में दिल्ली एयरपोर्ट 1.50 करोड़ हवाई यात्रियों के साथ पहले स्थान पर कायम रहा. आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष में इसी अवधि के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर 3.9 करोड़ हवाई यात्रियों का आवागमन हुआ था जबकि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 2.8 करोड़ यात्री ही आए थे. मुंबई एयरपोर्ट दिल्ली के बाद दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में शामिल था लेकिन अब ऐसा नहीं है. हालांकि एएआई की ट्रैफिक गणना अन्य भारतीय एविएशन रेग्युलेटर से अलग होती है. एएआई ऑनवार्ड और रिटर्न फ्लाइट के लिए एक पैसेंजर की गणना दो बार करता है.

लॉकडाउन का डर कोरोना महामारी के कारण पिछले साल से एयरपोर्ट पर पैसेंजरों की आवाजाही बहुत कम हो गई है. क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक देश के तीन सबसे व्यस्त एयरपोर्ट दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद का प्रचालन लाभ घटकर 90 फीसदी तक कम हो गया है. मुंबई में पैसेंजर कम होने की सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन लगने का डर है. जिस तरह से महाराष्ट्र में कोरोना को विस्फोट हो रहा है, उसमें कोई भी मुंबई नहीं जाना चाहता. पिछले एक दिन में महाराष्ट्र में 30 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. अकेले मुंबई में चार हजार के करीब कोरोना के केस आए हैं. मुंबई ने कई राज्यों से आने वाले पैसेंजरों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है. लोगों को डर है कि मुंबई में फिर से लॉकडाउन न लग जाए.

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में आए 24 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले, मुंबई में टूटे सभी रिकॉर्ड

दिल दहला देने वाली तस्वीरें: तेलंगाना में कबड्डी मैच के दौरान गिरी स्टेडियम की गैलरी, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget