एक्सप्लोरर

मुलायम बोले बेटे को आशीर्वाद तो अखिलेश ने कहा नेताजी ज़िंदाबाद

मुलायम बोले, "मैं कोई नई पार्टी नहीं बनाऊँगा " वे अखिलेश यादव के फ़ैसलों से दुखी ज़रूर हैं. मुलायम ने कहा कि जिस समाजवादी पार्टी को मैंने 1992 में बनाया उसके प्रदेश सम्मेलन में उन्हें बुलाया तक नहीं गया था.

नई दिल्ली: मुलायम सिंह एक बार फिर अपने बेटे अखिलेश यादव को लेकर मुलायम हो गए. लोग न जाने क्या क्या सोच रहे थे लेकिन नाराज़ और दुखी पिता ने अपने बेटे को आशीर्वाद दे ही दिया. मुलायम बोले, "मैं कोई नई पार्टी नहीं बनाऊँगा " वे अखिलेश यादव के फ़ैसलों से दुखी ज़रूर हैं. मुलायम ने कहा कि जिस समाजवादी पार्टी को मैंने 1992 में बनाया उसके प्रदेश सम्मेलन में उन्हें बुलाया तक नहीं गया था. लेकिन कार्यकर्ताओं से उन्होंने पार्टी को मज़बूत करने की अपील की.

मुलायम सिंह यादव आज लखनऊ के लोहिया ट्रस्ट ऑफ़िस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. अपने साथ वे चार पन्नों का एक लिखित बयान भी लाए थे. मुलायम ने ऐलान किया कि वे जल्द ही समान विचारधारा वाले लोग और पार्टियों का एक मोर्चा बनायेगें. उन्होंने कहा "वक़्त आने पर बताऊंगा मैं अखिलेश के किस फैसले से सहमत नहीं हूँ " मुलायम ने बताया कि 25 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में वे नहीं जायेंगें. लंबे समय से पिता पुत्र में बातचीत बंद है. दोनों मीडिया के ज़रिए अपनी बात कहते हैं.

इसी साल जनवरी महीने में मुलायम को हटा कर अखिलेश ख़ुद पार्टी के अध्यक्ष बन गए थे. मुलायम ने फिर वही बात दुहराई कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा ? पीएम नरेन्द्र मोदी ने यूपी चुनाव के दौरान ऐसा कहा था. आज के मुलायम सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर लोग तरह तरह की बातें कह रहे थे.

शिवपाल यादव के समर्थक ये मान रहे थे कि नेता जी अलग पार्टी बना लेंगे. लेकिन अखिलेश को लोग बता रहे थे बाप बेटे में सब ठीक रहेगा. हुआ भी वही. मुलायम ने फिर सब को गोल गोल घुमा दिया.

मुलायम बोले बेटे को आशीर्वाद तो अखिलेश ने कहा नेताजी ज़िंदाबाद

मुलायम जब पत्रकारों से बात कर रहे थे, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दिया "नेताजी ज़िंदाबाद, समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद.'' अब अखिलेश से नाराज़ चल रहे उनके चाचा शिवपाल यादव क्या करें? बीजेपी में भी उनकी दाल नहीं गली. वैसे मुलायम कब क्या कर लें किसी को नहीं पता. अखिलेश से उनके रिश्तों की भी महिमा अपरंपार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget