एक्सप्लोरर

MP Bypoll में BJP को जनादेश, BSP ने बिगाड़े कांग्रेस के समीकरण, क्या खतरे में कमलनाथ का राजनीतिक भविष्य

मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने 19 सीटें जीतकर साबित कर दिया कि राज्य में उनको कोई और पार्टी टक्कर नहीं दे सकती है. राज्य की जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा जताया है. बीएसपी ने कांग्रेस के चुनावी समीकरण को बिगाड़ दिया. इस उपचुनाव में कांग्रेस की हार से कमलनाथ का भविष्य पर भी आंच आने वाली है.

मध्यप्रदेश में हुए उपचुनावों में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल कर साबित कर दिया है कि प्रदेश में उसका कोई सानी नहीं है. प्रदेश में उन्नीस जिलों में हुए 28 उपचुनावों के परिणामों को लेकर बहुत कयास लगाए जा रहे थे. जानकार इन चुनावों को बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन परिणाम आए तो सारे अनुमान झूठे साबित हुए. बीजेपी ने 19 सीटें जीतकर बता दिया कि बीजेपी से जीतना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा है.

इन हैरतअंगेज परिणाम के कई मायने हैं जिनमें सबसे खास बात ये है कि बीजेपी सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने फिर भरोसा जताया है. शिवराज सभाओं में कहते थे कि मैं तो टेंमपरेरी मुख्यमंत्री हूं मुझे पक्का कर दीजिये तो अब जनता ने उनको पक्की और मजबूत सरकार सौंप कर प्रदेश को विकास पथ पर चलाने की जिम्मेदारी दे दी है.

बिना ब्रेक के शिवराज शासन

बीजेपी सरकार बहुमत से आठ सीट दूर थी मगर अब जनता ने उसे आठ से दोगुनी ज्यादा सीट देकर आश्वस्त कर दिया है कि सरकार की गाड़ी बिना किसी ब्रेक के चलाओ. शिवराज सिंह के लिये ये चुनाव जीतना आसान नहीं था. शिवराज सिंह का कहना है कि ये चुनाव उन्होंने शून्य से शुरू किया था. सारी परिस्थितियां बीजेपी के खिलाफ थी मगर कार्यकर्ताओं की मेहनत और बेहतर प्रबंधन ने पार्टी को भारी मतों से जीत दिलायी.

बीएसपी ने बिगाड़े कांग्रेस के समीकरण

बीजेपी को इन चुनावों में जो झटका मिला वो ग्वालियर चंबल संभाग से ही मिला है. जहां से प्रदेश के तीन वर्तमान मंत्री चुनाव हार गए हैं. इस इलाके में 16 सीटों पर चुनाव थे मगर कांग्रेस यहां जितनी सीट जीतनी चाह रही थी, वो जीत नहीं सकी और यहां पर उतरी बीएसपी ने उसके समीकरण बिगाड़ दिए. चुनाव को करीब से जानने वाले बताते हैं कि बीएसपी को भी ताकत बीजेपी से ही मिली.

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों की जीत

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पच्चीस साथियों पर जो गद्दारी का बिल्ला कांग्रेसी नेताओं ने लगाया था उसको जनता ने स्वीकार नहीं किया और सिंधिया के साथ छोड़कर आए विधायक और मंत्रियों को भारी मतों से जीताया. आमतौर पर उपचुनावों में इतने अंतर से जीतना मुश्किल होता है मगर इस जीत को भी बीजेपी ने संभव कर दिखाया जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

कमलनाथ पर उठे सवाल

अब प्रश्न कांग्रेस पर है कि कमलनाथ की अगुआई में पार्टी ने बेहतर प्रबंधन और अच्छे प्रत्याशियों के साथ चुनाव लड़ा लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं रहे. ये चुनाव परिणाम देखने के बाद ऐसा लगता है कि 2019 के चुनाव परिणामों का ये अगला रूप है. लोकसभा के परिणामों में भी ऐसी भारी जीत बीजेपी के उम्मीदवारों को मिली थी और अब भी वैसी ही जीत हासिल हुई है. इन चुनाव ने कमलनाथ के भविप्य की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे या फिर अगले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की चुनाव लड़ाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Bihar Elections Result: दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर हमला, कहा- AIMIM ने चुनाव लड़कर की BJP की मदद

Bihar Results 2020: 243 सीटों का रिजल्ट जारी, एक बार फिर नीतीश के नेतृत्व में बहुमत से सरकार बनाएगा एनडीए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget