एक्सप्लोरर

COVID 19: भारत में 159 दिनों में सात लाख से ज्यादा कोरोना केस आए सामने, जानें कैसे बढ़ें देश में मामले

भारत में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी को सामने आया था. इसके बाद एक लाख कोरोना संक्रमण के केस होने में 110 दिन लगे.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. भारत में कोरोना के 7 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. वहीं 20 हजार से ज्यादा लोगों की इस संक्रमण की वजह से मौत हो गई है. भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ने लगे हैं. जहां पहले एक लाख केस में 110 दिन लगे थे, वहीं 7 लाख केस तक पहुंचने में महज 159 दिन ही लगे.

भारत में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी को रिपोर्ट हुआ था. इसके बाद एक लाख कोरोना संक्रमण के केस होने में 110 दिन लगे. लेकिन उसके बाद काफी तेजी से मामले बढ़ने लगे.

110 दिन में एक लाख केस हुए पहला केस भारत में 30 जनवरी को रिपोर्ट हुआ था और उसके 110 दिन बाद 19 मई को एक लाख केस हुए. 19 मई को भारत में 1,01,139 संक्रमित मरीज थे.

125 दिनों में दो लाख से ज्यादा केस इसके बाद अगले 15 दिनों में ही कोरोना संक्रमण के मामले दो लाख से ज्यादा हो गए. 3 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,07,615 हो गई.

135 दिनों में तीन लाख केस हो गए अगले दस दिनों में भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख के पार हो गई. 13 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3,08,993 हो गई.

143 दिनों में चार लाख से ज्यादा केस हो गए इसके बाद अगले एक लाख केस सिर्फ आठ दिन में ही जुड़ गए. 21 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,10,461 हो गई.

149 दिनों में पांच लाख से ज्यादा केस हो गए वहीं अगले छह दिनों में एक लाख केस और जुड़ गए. 27 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया. 27 जून को भारत में कुल 508953 कोरोना संक्रमित मरीज थे.

154 दिनों में ही छह लाख से ज्यादा केस फिर अगले पांच दिनों में ही छह लाख केस हो गए. 2 जुलाई को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6,04,641 हो गई.

159 दिनों में सात लाख से ज्यादा केस 7 जुलाई को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7,19,665 हो गई.

हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत की स्थिति काफी बेहतर है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट 168 का जिक्र करते हुए कहा गया है कि भारत में प्रति दस लाख आबादी पर न सिर्फ मामले कम हैं, बल्कि मृत्यु भी कम हुई है.

भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 7,19,665 हो गई है. जबकि 20,160 मरीजों की मौत हुई है. वहीं इस संक्रमण से अब तक 4,39,947 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. देश में अब सिर्फ 2,59,557 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है. भारत में रिकवरी रेट 61.13% जबकि मृत्यु दर 2.80% है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना संकट: WHO की रिपोर्ट के हवाले से स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा- हर 10 लाख आबादी पर देश में है सिर्फ 505.37 केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget