एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस के 75 से ज्यादा जवान कोरोना पॉजिटिव, अधिकारियों ने सावधानी बरतने की दी हिदायत

दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है.दिल्ली पुलिस के 75 से ज्यादा जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के 75 से ज्यादा जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के अधिकारी शामिल हैं. दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों को दिल्ली से बाहर ना भेजने के लिए अब दिल्ली सरकार की अनेक इमारतों का सहारा लिया है.

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस कर्मी समूची दिल्ली में विभिन्न जगहों पर तैनात हैं. ड्यूटी के दौरान वह चाहे-अनचाहे, अनेक बार करोना पॉजिटिव व्यक्तियों में संपर्क आ रहे हैं. ऐसा ही तब्लीगी जमात के मामले में भी हुआ. जब अपराध शाखा की टीम ने तब्लीगी जमात के मरकज में अंदर जाकर तलाशी ली और उसके लोगों से पूछताछ की. इस दौरान परेशानी होने पर अपराध शाखा की उक्त टीम का कोरोना परीक्षण कराया गया. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान अपराध शाखा की टीम के 5 कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले. जिन्हें झज्जर में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा टीम के 15 अन्य कर्मियों को क्वॉरंटीन में भेज दिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जहां दिल्ली दंगों से संबंधित मामलों की जांच चल रही है वहां भी पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाया गया. इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. अधिकारी ने बताया कि आज सुबह की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के लगभग 75 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

दिल्ली पुलिस के मुखिया एस एन श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों में बढ़ते हुए मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार के अनेक स्कूलों को दिल्ली पुलिस कर्मियों के रहने के लिए लिया है क्योंकि देखा जा रहा था कि दिल्ली पुलिस कर्मी ड्यूटी के बाद वापस अपने घरों को जाते हैं. इनमें से अनेकों के घर बहुत दूरी पर हैं और कई बार उन्हें सीमा भी पार करनी पड़ती है. एनसीआर की सीमा सील होने के बाद पुलिसकर्मियों को बाहर जाने की परेशानी भी हो रही थी. ऐसे में इन पुलिसकर्मियों के रहने के लिए दिल्ली पुलिस ने स्कूल की इमारतों को लिया है.

पुलिस के आला अधिकारी के मुताबिक थानों की बैरकों में जहां पहले 15 पुलिसकर्मी रहते थे अब वहां तीन से चार पुलिसकर्मियों को रोका जा रहा है. साथ ही थानों में अन्य डिवीजनों के जो पुलिसकर्मी ठहरते थे उन लोगों के लिए स्कूलों और अन्य जगहों पर व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस मुखिया एसएन श्रीवास्तव ने आला अधिकारियों की बैठक के दौरान तमाम बड़े अधिकारियों को हिदायत दी कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पूरी सावधानी बरतें और किसी भी तरह का अवांछित खतरा मोल ना लें.

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा की भीड़ बढ़ने के पहले ही रोक दी जाए और पुलिसकर्मी अपनी हिफाजत का भी पूरा ख्याल रखें. मास्क जरूर पहने और सरकार ने जो भी हिफाजत के नियम बताएं है उनका पालन करें.

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर शाम दिल्ली पुलिस के एक 31 साल के सिपाही की कथित परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई. हालांकि उसका अभी करोना टेस्ट नहीं आया है लेकिन 31 साल के सिपाही की अचानक तबीयत खराब हुई उसे तेज बुखार हुआ और उसने सांस फूलने की शिकायत की. उसे तत्काल आरएमएल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई सिपाही की कोरोना रिपोर्ट अभी नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-

शराब की दुकानों पर बोलीं सिमी ग्रेवाल- 'किस इडियट ने लिया ये फैसला', जावेद अख्तर ने कही ये बात

कोई भूखा न रहे: कोरोना महामारी बीच लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं SP नेता किशोर टांक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget