एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh में 10वीं के रिजल्ट में 2 लाख से ज्यादा बच्चे फेल, सरकार ने लिया प्रमोट करने का फैसला

Jagnmohan Reddy Government: फेल हुए इन छात्रों को अगले शैक्षणिक वर्ष में समायोजित किया जाएगा. छात्र जिस भी विषय में असफल हुए हों उन्हें अगले शैक्षणिक वर्ष में उन विषयों की परीक्षा को पास करना पड़ेगा.

Andhra Pradesh 10th Result: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में गुरुवार को 10वीं क्लास हाई-स्कूल का रिजल्ट (High School Result) आया है, जिसमें 2 लाख से भी ज्यादा बच्चों के फेल होने की खबर है. अब राज्य सरकार ने इस असफलता पर होने वाली किरकिरी से बचने के लिए नया विकल्प निकाला है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कक्षा 10 एसएससी परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को प्रमोट कर अगली कक्षाओं में दाखिला देने का फैसला किया है. फेल हुए इन छात्रों को अगले शैक्षणिक वर्ष में समायोजित किया जाएगा. छात्र जिस भी विषय में असफल हुए हों, उन्हें अगले शैक्षणिक वर्ष में उन विषयों की परीक्षा को पास करना पड़ेगा.

फेल हुए छात्रों को सिर्फ उसी विषय की परीक्षा देनी होगी, जिसमें वो फेल हुए हैं न कि पूरी कक्षा की. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने शिविर कार्यालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली. इस बैठक में सीएम रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया, ''छात्रों को परीक्षा में असफल होने के बाद निराश नहीं होना चाहिए. हमें इन छात्रों को प्रोत्साहित करना चाहिए और इस तरह उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए. सुनिश्चित करें कि छात्रों को अगले शैक्षणिक वर्ष में समायोजित किया जाए और साथ ही अम्मावोडी योजना भी प्रदान की जाए.'' 

जानिए क्या है अम्मावोडी योजना
साल 2020 में आंध्र प्रदेश की वाई एस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने बच्चों की पढ़ाई के लिए एक खास योजना चलाई थी जिसे अम्मावोडी योजना नाम दिया गया. इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब माताओं को उनके बच्चों की शिक्षा के लिए राज्य सरकार 15,000 रुपये प्रतिवर्ष खर्च देगी. इस स्कीम से आंध्र प्रदेश की लगभग 43 लाख माताओं को लाभ मिला है. लगभग 90 लाख बच्चों को सालाना पढ़ाई के लिए इस योजना का लाभ मिलता है. फेल हुए सभी छात्रों को एक बार फिर से इस योजना का लाभ दिया जाएगा.

6 जून 2022 को आया था परीक्षा परिणाम
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) ने 6 जून, 2022 को लगभग 6, 22,000 छात्रों के AP SSC परीक्षा परिणाम (Exam Result) की घोषणा की थी. इस परीक्षा परिणाम में से केवल 4,14,281 छात्र ही 10वीं एसएससी की परीक्षा पास कर पाए. मुख्यमंत्री ने राज्य में स्कूल के आधुनिकीकरण की योजना 'नाडु-नेडु' की प्रगति की भी समीक्षा की. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि योजना के फेज-2 में करीब 22,344 स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा. सरकार जुलाई के पहले सप्ताह में छात्रों के लिए जगन्नाथ विद्या कनुका स्कीम के तहत छात्रों के बीच स्कूल यूनफ़ॉर्म नोटबुक टेक्स्टबुक जूते और मोज़ों का वितरण करेगी.

यह भी पढ़ेंः

Jammu-Kashmir: EC ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट का रिवीजन शुरू किया, 3 साल के बाद हो रहा पुनरीक्षण 

Sri Lankan Pilots: तुर्की के ऊपर ब्रिटिश विमान से हो सकती थी टक्कर, पायलटों की सूजबूझ ने टाला हादसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget