एक्सप्लोरर

Morbi Bridge Collapse: पुल गिरने के हादसे को गुजरात के गृहमंत्री ने बताया दुखद, सीएम ने रद्द किए अपने कार्यक्रम

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर बना पुल गिर गया और 80 से ज्यादा की मौत हो गई. खबर मिलते ही सीएम ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए. गुजरात के गृहमंत्री ने हादसे को दुखद बताया है.

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार को माच्छू नदी पर एक केबल पुल के गिरने से अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, राज्य के मंत्री बृजेश मेरजा ने की पुष्टि की है और वे स्वयं घटना स्थल पर मौजूद हैं. इस हादसे की खबर सुनते ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए और ट्वीट कर अपनी गहरी संवेदना जताई. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, "मैं आज अपने सभी आगामी कार्यक्रमों को रद्द करके मोरबी के लिए रवाना हो रहा हूं. स्थिति की खुद निगरानी करुंगा और घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति देखूंगा."

करीब शाम करीब साढ़े छह बजे खबर मिली कि पुल ढह गया, जिसके बाद बचाव अभियान चलाने के लिए अधिकारियों और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया. हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया.

अबतक 60 लोगों की मौत

मंत्री बृजेश मेरजा ने जानकारी दी है कि गुजरात में मोरबी केबल पुल गिरने से अबतक 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि "आज मोरबी में हुई त्रासदी से हम वास्तव में दुखी हैं. पीएम मोदी ने मुझे सीधे फोन किया और स्थिति के बारे में पूछा और सीएम भूपेंद्र पटेल भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं. यह दुखद है कि जिन लोगों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, उनमें से कुछ की मौत हो गई है. मोरबी के लोग घायलों के साथ खड़े हैं और स्थानीय नेता यहां लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं. 

गृहमंत्री ने बताया दुखद घटना

वहीं, हादसे पर गुजरात के गृहमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया और घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, माच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज गिर गया है. हम वहां ज्यादातर लोगों को बचाने में सफल रहे हैं... हमें केंद्र सरकार की तरफ से हर तरह की मदद मिल रही है. एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. पुल के गिरने से घायल हुए ज्यादातर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गृहमंत्री ने कहा कि घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, शाम करीब साढ़े छह बजे मोरबी में जब पुल गिरा तो उस पर 150 लोग आ-जा रहे थे. हादसे के महज 15 मिनट में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कलेक्टर, जिला एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस... मैं भी मौके पर पहुंचूंगा.

ये भी पढ़ें- Morbi Cable Bridge Collapses: मोरबी में पुल टूटा- 60 से ज्यादा की मौत, NDRF-SDRF रवाना...मकसद जिंदगी बचाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे नेता की तलाश...', डीके शिवकुमार के बाद कौन होगा कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष? खड़गे ने दिया जवाब
'ऐसे नेता की तलाश...', डीके शिवकुमार के बाद कौन होगा कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष? खड़गे ने दिया जवाब
‘लोगों को पत्थर फेंककर नहीं, बल्कि…’, सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी को लेकर बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
‘लोगों को पत्थर फेंककर नहीं, बल्कि…’, सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी को लेकर बोले शशि थरूर
अभिषेक बनर्जी पर हमले में बड़ा ट्विस्ट, पुलिस ने जिसे किया अरेस्ट, TMC विधायक से निकला उसका लिंक
अभिषेक बनर्जी पर हमले में बड़ा ट्विस्ट, पुलिस ने जिसे किया अरेस्ट, TMC विधायक से निकला उसका लिंक
Kalyan Banerjee Attack: 'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
Kalyan Banerjee Attack: 'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
Video: 'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
Embed widget