एक्सप्लोरर

Monsoon Updates: सुस्त पड़ा मानसून! कर्नाटक-गोवा के बीच कम हुई रफ्तार, इस वीकेंड तक महाराष्ट्र पहुंचने की उम्मीद

Monsoon Updates: मानसून की सुस्त रफ्तार से उत्तर भारत में गर्मी का सितम बढ़ गया है. दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 45 के पार पहुंच चुका है.

IMD Weather Updates: देश के कई हिस्सों में गर्मी अपना असर दिखा रही है. एक तरफ जहां रोज बढ़ रहे तापमान ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को परेशान कर रखा है. वहीं दूसरी तरफ 2 या 3 दिन में गोवा और महाराष्ट्र में मॉनसून की एंट्री होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ने केरल तट को 29 मई को छू तो लिया लेकिन इसके आगे की रफ्तार पूर्वानुमान के मुताबिक नहीं चल रही है. भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मॉनसून को 6 जून तक गोवा तट तक पहुंच जाना था लेकिन अभी तक यह गोवा के दक्षिण हिस्से में कर्नाटक और अरब सागर तक ही सिमटा हुआ है. 

मॉनसून के धीमी पड़ी रफ्तार पर मौसम विभाग के एक अधिकारी ने एबीपी न्यूज को बताया की हवा का बहाव जो मानसून को आगे बढ़ाती है वह धीमी पर गई है और मौजूदा हालात में ऐसा अनुमान है कि मॉनसून के गोवा पहुंचने में कम से कम 2 या 3 दिन का समय और लग सकता है. यह भी अनुमान है कि इस सप्ताहांत तक मानसून गोवा को पार करके महाराष्ट्र मे दस्तक दे देगा. 

लू' चलने के कारण बढ़ी गर्मी 

वहीं राजधानी दिल्ली में शनिवार को 'लू' चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया और फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है. राष्ट्रीय राजधानी में मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान (Temperature) 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था.

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा, नजफगढ़, जाफरपुर और रिज में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.9 डिग्री सेल्सियस, 46.5 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने रविवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 'लू' चलने की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, लिहाजा तापमान में और इजाफा हो सकता है.

ये भी पढ़ें:

पैगम्बर मोहम्मद पर नेताओं के बड़बोले बयानों ने बढ़ाई भारत की राजनयिक मुश्किलें, संबंधों की रिपेयरिंग में जुटा विदेश मंत्रालय

Remarks Against Prophet: ‘गैर जरूरी और छोटी सोच...,’ नुपूर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर OIC के बयान को भारत ने किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget