एक्सप्लोरर

Monsoon Session: राज्यसभा में डेरेक ओ ब्रायन ने मेज पर पटका हाथ तो भड़के सभापति जगदीप धनखड़, दोनों के बीच तीखी बहस

Monsoon Session: जगदीप धनखड़ और डेरेक ओ ब्रायन के बीच बहस तब हुई जब धनखड़ सदन के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे और डेरेक ओ ब्रायन मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर जोर-जोर से मेज पर थपथपाने लगे.

Monsoon Session 2023: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ ब्रायन के बीच शुक्रवार (28 जुलाई) को संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में तीखी बहस देखने को मिली. इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही अचानक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई. 

दरअसल, मणिपुर के हालात पर सदन में चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत विपक्ष के 47 सांसदों ने नोटिस दिया था. नोटिस को स्वीकार न किए जाने पर अपनी बात रखने के लिए डेरेक ओ ब्रायन जोर-जोर से डेस्क थपथपा रहे थे. इस पर जगदीप धनखड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्यसभा में सांसदों के व्यवहार को दुनिया देखती है. 

जगदीप धनखड़ ने जताई थी आपत्ति 

जगदीप धनखड़ की आपत्ति के बाद दोनों के बीच बहस होने लगी और धनखड़ ने कहा इस तरह से हंगाम करने की आपकी आदत बन गई है. आपको आसन का सम्मान करना चाहिए. इस पर डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि वह केवल सदन के नियमों का हवाला दे रहे थे और मणिपुर पर गंभीर चर्चा की मांग कर रहे थे. 

मणिपुर मुद्दे को लेकर सरकार पर हावी है विपक्ष

बता दें कि, कांग्रेस, टीएमसी, एसपी, आप, एनसीपी और डीएमके सहित पार्टियों के कम से कम 47 सांसदों ने शुक्रवार (28 जुलाई) को मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया था. इन दिनों लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र जारी है और विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को मणिपुर हिंसा मामले पर घेरे हुए हैं. 

पहले भी हो चुकी है दोनों के बीच बहस 

इससे पहले 24 जुलाई को भी गदीप धनखड़ और डेरेक ओ ब्रायन के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. नोकझोक मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर ही हुई थी. विपक्षी पार्टियों के सदस्यों से नियम 267 के तहत मिले नोटिस को पढ़ने के दौरान धनखड़ ने सदस्यों के नाम के साथ पार्टी का नाम नहीं लिया था. इसी पर ब्रायन विरोध किया था. 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश करेगी सरकार, कौन साथ और कौन खिलाफ? जानें समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget