एक्सप्लोरर

Weather Updates: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, राजधानी दिल्ली में अबतक नहीं आया मानसून

हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई और हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों ने 13 जुलाई से 16 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की कम खतरनाक चेतावनी येलो वार्निंग जारी की है.

नई दिल्ली: उत्तर, पूर्वी और तटीय भारत के कई राज्यों में रविवार को मध्यम से भारी बारिश हुई लेकिन दिल्ली में मॉनसून ने अब तक जोर नहीं पकड़ा है. मॉनसून के जल्द पहुंचने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में 40 फीसदी कम बारिश हुई है. दिल्ली में जुलाई में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई. देश में मॉनसून के एक जून को दस्तक देने के बाद से महानगर में 79.7 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य तौर पर 132.6 मिमी बारिश होती है. इस प्रकार यह 40 फीसदी कम है. मॉनसून सामान्य तारीख से दो दिन पहले 25 जून को दिल्ली पहुंचा.

राजस्थान में भी मॉनसून कमजोर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में भी मॉनसून कमजोर रहा है लेकिन मंगलवार से यहां इसके जोर पकड़ने की उम्मीद है. एक जून से 11 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई जबकि राज्य के पूर्वी हिस्से में 13 फीसदी कम हुई है.

हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई और हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों ने 13 जुलाई से 16 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की कम खतरनाक चेतावनी येलो वार्निंग जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मॉनसून का ट्रफ (द्रोणी) उत्तर की तरफ हो जाने के कारण दिल्ली में अगले सात दिनों तक कम बारिश का अनुमान है.

उत्तर-पूर्वी राज्यों में हो रही बारिश स्काईमेट ने कहा कि मॉनसून ट्रफ हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों के करीब है और समुद्रतटीय ट्रफ गोवा से केरल तट तक है जिससे उत्तर-पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में बारिश हो रही है. उत्तर बंगाल में लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार के निचले इलाकों में रविवार को पानी भर गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग ने बताया कि दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 243 मिलीमीटर बारिश हुई है. इस दौरान कूच बिहार और जलपाईगुड़ी जिला मुख्यालयों में क्रमशः 162 और 145 मिमी बारिश दर्ज की गई है. उत्तर-पूर्वी अरब सागर के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन बनने की संभावना है और इस सर्कुलेशन का ट्रफ उत्तर मध्य महाराष्ट्र की तरफ बढ़ सकता है जिससे मुंबई सहित कोंकण और गोवा में ज्यादा बारिश हो सकती है.

मुंबई में अच्छी बारिश संभावना मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार तक ज्यादा बारिश होने की संभावना है और 16 जुलाई तक अच्छी बारिश जारी रह सकती है. महाराष्ट्र के ठाणे के नगर आयुक्त ने कहा कि 79 भवनों को ‘‘काफी खतरनाक’’ वर्गीकृत किया गया है और उनको खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है और इस प्रक्रिया में दो दिनों का समय लग सकता है.

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है और मछुआरों को सलाह दी है कि वे इन क्षेत्रों में समुद्र में नहीं जाएं.

ये भी पढ़ें- देश में रिकवरी रेट 63 फीसद के करीब, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- चौतरफा कोशिशों की वजह से ज्यादा लोग ठीक हो रहे विकास दुबे के गुर्गे गुड्डन त्रिवेदी ने कोर्ट से की मांग- पुलिस मेरा भी एनकाउंटर करेगी, मुझे हवाई जहाज़ से कानपुर भेजा जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget