एक्सप्लोरर

Mohali MMS: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड पर बवाल, बाथरूम से छात्राओं का वीडियो बनाकर किया वायरल, FIR दर्ज

Punjab Crime: मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में MMS कांड आने के बाद इस मामले पर जमकर हंगामा हुआ. रात 2 बजे से ये हंगामा शुरू हुआ और सुबह तक चला है. जानिए क्या है पूरा मामला.

Students MMS: मोहाली में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में रात 2 बजे से शुरू हुआ बवाल सुबह तक चला. यहां एक लड़की पर आरोप है कि उसने हॉस्टल की 5 से 6 छात्रों का नहाते वक्त वीडियो (Video) बनाया और उसको अपने जान पहचान वाले लड़के के पास भेज दिया. इस मामले पर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर (University Campus) में जमकर हंगामा काटा. इसके बाद एमएमएस (MMS) बनाने वाली लड़की को पुलिस (Police) के हवाल कर दिया गया है.

पुलिस ने इस लड़की के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है. बताया जा रहा है कि ये लड़की काफी लंबे समय से छात्राओं का नहाते वक्त का वीडियो बना रही थी और अपने जानने वाले युवक के पास भेजती थी. इस युवक ने ये वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए थे जो वायरल हो गए. जब छात्राओं ने अपने वीडयो इंटरनेट पर देखे तो वो दंग रह गईं. इस मामले पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए हैं. ये बेहद संगीन और शर्मनाक है. इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें, हम सब आपके साथ हैं और सभी संयम से काम लें."

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट पर लगा लीपा पोती का आरोप

वहीं, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट पर इस मामले को दबाने का आरोप भी लग रहा है. छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत मैनेजमेंट से की थी लेकिन मैनेजमेंट ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की. इस बात से भड़के स्टूडेंट्स ने कल रात यूनिवर्सिटी का घेराव कर नारेबाजी की. हंगामा बढ़ता देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर बुलाया गया.

Mohali MMS: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड पर बवाल, बाथरूम से छात्राओं का वीडियो बनाकर किया वायरल, FIR दर्ज

पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज

हंगामा इतना बढ़ गया कि सिक्योरिटी गार्ड ने मैन गेट बंद कर दिया और पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया. गुस्साए छात्रों ने पुलिस की पीसीआर वैन को ही पलट दिया और पुलिस को छात्रों पर लाठीचार्ज करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का इस मामले पर कहना है कि जिस लड़के को वीडियो भेजे गए हैं, उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा. इंटरनेट से छात्राओं का वीडियो हटवाने के लिए पंजाब सरकार और पुलिस हरकत में आ गई है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है.

ये भी पढ़ें: Faridkot News: गुरुद्वारा साहिब में प्रधान पद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 9 लोगों पर मामला दर्ज

ये भी पढ़ें: Punjab Politics: छह महीने के रिपोर्ट कार्ड में AAP ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget