एक्सप्लोरर

मोदी-शाह राफेल के राज खुलने के डर से पर्रिकर को सीएम पद से नहीं हटा रहे: कांग्रेस

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से इस्तीफा मांगने की हिम्मत नहीं कर सके क्योंकि उनके पास राफेल सौदे से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां हैं, जिसका इस्तेमाल वह उन्हें 'ब्लैकमेल' करने के लिए कर सकते थे.

पणजी: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से इस्तीफा मांगने की हिम्मत नहीं कर सके क्योंकि उनके पास राफेल सौदे से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां हैं, जिसका इस्तेमाल वह उन्हें 'ब्लैकमेल' करने के लिए कर सकते थे.

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर ने यह आरोप बीजेपी द्वारा यह घोषणा करने के बाद लगाया कि पर्रिकर मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. भाजपा ने यह घोषणा करके राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कई दिनों से जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

चोडणकर ने संवाददाताओं से कहा कि मैं इसको लेकर आश्वस्त हूं कि मनोहर पर्रिकर के पास राफेल सौदे के बारे में काफी सूचना होगी क्योंकि वह उस समय रक्षा मंत्री थे. पर्रिकर राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं. उन्हें अग्नाशय संबंधी परेशानी है. वहीं कांग्रेस गोवा विधानसभा में शक्ति परीक्षण की मांग लगातार कर रही है.

गिरीश चोडणकर ने दावा किया कि राफेल सौदे के चलते मोदी और शाह में पर्रिकर से इस्तीफा मांगने का साहस नहीं था. उन्होंने कांग्रेस के आरोप को दोहराया कि 36 राफेल विमानों का सौदा एक 'बड़ा घोटाला' है जिसमें मोदी भी शामिल हैं.

गिरीश चोडणकर ने आरोप लगाया कि बीमार पर्रिकर प्रदेश के लिए पिछले सात महीने से समय नहीं निकाल पा रहे हैं. इस कारण प्रदेश की व्यवस्था चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर्रिकर के अलावा प्रदेश के 2 अन्य मंत्री अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा चलता रहा तो गोवा ही आइसीयू में चला जाएगा.

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में पर्रिकर को 23 विधायकों का समर्थन हासिल है. प्रदेश में बीजेपी के पास 14 विधायक, कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget